X
X

Fact Check : केजरीवाल के वजन पर बात करते ‘आप’ नेता संजय सिंह का एडिटेड वीडियो हुआ गलत दावे के साथ वायरल 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि ‘आप’ नेता संजय सिंह के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है और राजनीतिक दुष्प्रचार है। संजय सिंह की जुबान फिसल गई थी। पहले उन्होंने कहा था कि केजरीवाल का वजन 70 किलोग्राम से 8.5 किलोग्राम घटकर  81.5 किलो हो गया है। हालांकि, उन्होंने तुरंत ही सुधार करते हुए कहा कि वजन 8.5 किलोग्राम घटकर 61.5 किलो हो गया है। दुष्प्रचार की मंशा से आधे-अधूरे बयान को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Jul 20, 2024 at 03:07 PM
  • Updated: Jul 20, 2024 at 04:14 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में संजय सिंह को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में बंद हैं। वहां पर उनके साथ सही व्यवहार नहीं किया जा रहा है। उनका वजन जेल जाने से पहले 70 किलोग्राम था, लेकिन अब कुछ ही महीनों में उनका वजन 8.5 किलो तक गिर गया है और 81.5 किलोग्राम हो गया है। यूजर्स इस वीडियो को संजय सिंह पर तंज कसते हुए और उनका मजाक उड़ाते हुए शेयर कर रहे हैं। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है और राजनीतिक दुष्प्रचार है। संजय सिंह की जुबान फिसल गई थी। पहले उन्होंने कहा था कि केजरीवाल का वजन 70 किलोग्राम से 8.5 किलोग्राम घट कर 81.5 किलो हो गया है। हालांकि, उन्होंने तुरंत ही सुधार करते हुए कहा कि वजन 8.5 किलोग्राम घटकर 61.5 किलो हो गया है। दुष्प्रचार की मंशा से आधे-अधूरे बयान को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर सुशील कुमार ने 19 जुलाई 2024 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “अरविंद केजरीवाल का वजन 70 kg मे 8.5 किलो वजन कम होने के बाद 81.5 kg हो गया है। यह बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के बहुत अधिक पढ़े लिखे नेता कट्टर टिकट ब्लेकिआ संजय जनता को बता रहे हैं।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें पूरा वीडियो एबीपी न्यूज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 15 जुलाई 2024 को अपलोड किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, संजय सिंह ने दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाला मामले को लेकर जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की सेहत को लेकर यह प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। वीडियो में 24.29 मिनट से उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, “आपकी जानकारी के लिए बता दूं। जब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था, तो उस वक्त उनका वजन था 70 किलोग्राम और आज की तारीख में उनका वजन 8.5 किलो गिरकर 81.5 रह गया है। ….61.5 रह गया है। 70 किलो से घटकर 61.5 किलो उनका वजन रह गया है। करीब-करीब 8.5 किलो से वजन उनका 21 मार्च से लेकर कम हुआ है।”

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने आम आदमी पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालना शुरू किया। हमें दावे से जुड़ी एक पोस्ट उनके आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर मिली। 15 जुलाई 2024 को ‘आप’ ने एडिटेड और असली वीडियो को शेयर किया है और पूरे बयान के बारे में बताया है। 

अधिक जानकारी के लिए हमने ‘आप’ की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो एडिटेड है। संजय सिंह और पार्टी की छवि को खराब करने के लिए वीडियो को एडिट कर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को तीन हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है।

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि ‘आप’ नेता संजय सिंह के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है और राजनीतिक दुष्प्रचार है। संजय सिंह की जुबान फिसल गई थी। पहले उन्होंने कहा था कि केजरीवाल का वजन 70 किलोग्राम से 8.5 किलोग्राम घटकर 81.5 किलो हो गया है। हालांकि, उन्होंने तुरंत ही सुधार करते हुए कहा कि वजन 8.5 किलोग्राम घटकर 61.5 किलो हो गया है। दुष्प्रचार की मंशा से आधे-अधूरे बयान को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है

  • Claim Review : संजय सिंह ने कहा अरविंद केजरीवाल का वजन 70 kg मे 8.5 किलो वजन कम होने के बाद 81.5 kg हो गया है।
  • Claimed By : FB User सुशील कुमार
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later