X
X

Fact Check : 2015 में मिला था रोहित शर्मा को अर्जुन अवार्ड, भ्रामक है वायरल पोस्ट

विश्वास न्यूज की जांच में रोहित शर्मा को लेकर वायरल किया जा रहा दावा भ्रामक निकला। रोहित शर्मा को 2015 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। हाल ही में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। हाल ही में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को देश के प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कप्तान रोहित शर्मा की भी एक तस्वीर वायरल की जा रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि उन्हें हाल-फिलहाल में ही अर्जुन अवार्ड दिया गया है। पोस्ट पर लोगों की ओर से उन्हें बधाई भी दी जा रही है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को भ्रामक पाया। रोहित शर्मा को साल 2015 में अर्जुन अवार्ड दिया गया था। रोहित शर्मा की पुरानी तस्वीर को हाल का बताकर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक पेज ‘क्रिकेट Adda’ ने 10 जनवरी 2023 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “रोहित शर्मा को भी मिला अर्जुन अवार्ड, बधाइयाँ रुकनी नहीं चाहिए।”

दूसरे यूजर्स भी इस दावे को सच मानकर शेयर कर रहे हैं। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

विश्वास न्यूज ने वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल पोस्ट से जुड़ी खबर कई न्यूज वेबसाइट पर मिली। जागरण डॉट कॉम पर 17 नवंबर 2023 को एक खबर मिली। रोहित शर्मा की बायोग्राफी पर लिखी इस खबर में उन्हें मिले अवार्ड के बारे में बताया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार,”रोहित शर्मा को साल 2019 में राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 2015 में मौजूद भारतीय कप्तान को अर्जुन अवार्ड से भी नवाजा गया था। साल 2020 में रोहित को पद्म श्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। साल 2020 में आईसीसी ने रोहित को वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से भी नवाजा था। वहीं, बीसीसीआई ने रोहित को 2010 से 2020 के दशक का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी चुना था।”

सर्च के दौरान हमें वायरल तस्वीर रोहित शर्मा के वेरिफाइड एक्स अकाउंट पर भी मिली। अपनी ख़ुशी का इजहार और आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने यह तस्वीर 16 सितंबर 2016 को शेयर की थी।

हमें मिनिस्ट्री ऑफ़ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स की वेबसाइट पर भी अर्जुन अवार्ड्स विनर की जानकारी मिली। यहां दी गई जानकारी के अनुसार, रोहित शर्मा को साल 2015 में अर्जुन अवार्ड मिला था।  

रोहित शर्मा के अर्जुन अवार्ड से जुड़ी अन्य खबरों को यहां पढ़ा जा सकता है।

पड़ताल में आगे हमने इस साल अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किए गए खिलाडियों के बारे में सर्च किया। हमें ओलंपिक्स डॉट कॉम की वेबसाइट पर इस साल के सभी अवार्ड्स की जानकारी मिली। इस लिस्ट को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल के अगले चरण में हमने दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी से संपर्क कर उनके साथ वायरल पोस्ट को शेयर किया। उन्होंने इसे देखकर कन्फर्म किया कि यह दावा गलत है। उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा को अर्जुन अवार्ड 2015 में मिला था।

जांच के अंत में गलत पोस्ट करने वाले पेज की जांच की गई। मौजूद जानकारी के अनुसार, इस पेज को 290K लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में रोहित शर्मा को लेकर वायरल किया जा रहा दावा भ्रामक निकला। रोहित शर्मा को 2015 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। हाल ही में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

  • Claim Review : रोहित शर्मा को भी मिला अर्जुन अवार्ड, बधाइयाँ रुकनी नहीं चाहिए।
  • Claimed By : फेसबुक पेज -क्रिकेट Adda
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later