X
X

Fact Check: फिल्म ‘पठान’ का पोस्टर बुर्ज खलीफा पर नहीं हुआ डिस्प्ले, फर्जी पोस्ट वायरल

अभिनेता शाहरुख़ खान की आने वाली फिल्म पठान के पोस्टर का बुर्ज खलीफा पर डिस्प्ले होने वाला दावा विश्वास न्यूज़ की जांच में गलत निकला। वायरल दावा फर्जी है।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Oct 17, 2022 at 03:35 PM
  • Updated: Oct 19, 2022 at 09:54 AM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर बुर्ज खलीफा की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल पोस्ट में बुर्ज खलीफा पर अभिनेता शाहरुख़ खान की आने वाली फिल्म ‘पठान’ का पोस्टर नजर आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बुर्ज खलीफा पर पठान मूवी का पोस्टर डिस्प्ले किया गया है। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने इस दावे को शेयर किया है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। पोस्ट को फर्जी दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक पेज ‘WT Production ‘ ने 12 अक्टूबर को तस्वीर को पोस्ट किया है और लिखा है, ‘For first Time Pathan Name at Burj Khalifa just because of Shah Rukh Khan #SRK #Pathan #burjkhalifa ‘

हिंदी अनुवाद : बुर्ज खलीफा पर पहली बार पठान का नाम सिर्फ शाहरुख खान की वजह से।

ट्विटर पर भी इस पोस्ट को शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई अन्य यूजर इस पोस्ट को मिलते-जुलते दावों के साथ शेयर कर रहे हैं। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने सबसे पहले संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। हमें दावे से जुडी कोई विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने बुर्ज खलीफा के सोशल मीडिया हैंडल्स को खंगाला। हमें यहां भी ऐसी कोई पोस्ट नहीं मिली, जैसा कि वायरल पोस्ट में दावा किया गया है।

हमने बुर्ज खलीफा के आधिकारिक इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट को भी खंगाला, हमें यहां भी ऐसी कोई पोस्ट नहीं मिली।

वायरल पोस्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने बुर्ज खलीफा के साथ ट्विटर के जरिए संपर्क किया। उनके साथ वायरल पोस्ट के लिंक को शेयर किया। बुर्ज खलीफा ने जवाब में वायरल दावे को गलत बताया है।

वायरल पोस्ट को लेकर हमने शाहरुख़ की पीआर टीम से भी संपर्क किया। उन्होंने भी इस पोस्ट को गलत बताया है।

पठान मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर कई फर्जी पोस्ट वायरल हो चुके हैं, जिनका फैक्ट चेक विश्वास न्यूज़ ने किया था। आप हमारी फैक्ट चेक स्टोरीज को यहां पढ़ सकते हैं।

पड़ताल के अंत में हमने इस पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर की जांच की। पड़ताल में पता चला कि इस पेज को 1 हज़ार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फेसबुक पर इस पेज को 6, जून 2021 को बनाया गया था।

निष्कर्ष: अभिनेता शाहरुख़ खान की आने वाली फिल्म पठान के पोस्टर का बुर्ज खलीफा पर डिस्प्ले होने वाला दावा विश्वास न्यूज़ की जांच में गलत निकला। वायरल दावा फर्जी है।

  • Claim Review : बुर्ज खलीफा पर पठान मूवी का पोस्टर डिस्प्ले किया गया ।
  • Claimed By : WT Production
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later