Fact Check : कर्नाटक में सरेआम धमकाने की घटना को यूपी का बताकर किया जा रहा वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि हथियार लेकर मार्केट में लोगों को धमकाते शख्स के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। वीडियो हाल-फिलहाल में हुई घटना का नहीं, बल्कि पिछले साल कर्नाटक के कलबुर्गी शहर के सुपरमार्केट में हुई एक घटना का है। उस दौरान कर्नाटक पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में शख्स के पैरों पर गोली चलाई थी। इसका यूपी पुलिस से कोई संबंध नहीं है। 

Fact Check : कर्नाटक में सरेआम धमकाने की घटना को यूपी का बताकर किया जा रहा वायरल

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर भरे बाजार में चाकू दिखाकर मारने की धमकी देते एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स को काबू में लाने के लिए पुलिस उसके पैर में गोली मारती है। वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स उत्तर प्रदेश में हाल-फिलहाल में हुई घटना का बताते हुए यूपी पुलिस की तारीफ कर रहे हैं। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। वीडियो हाल-फिलहाल में हुई घटना का नहीं, बल्कि पिछले साल कर्नाटक के कलबुर्गी शहर के सुपरमार्केट में हुई एक घटना का है। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर सुनील प्रधान ने 17 मार्च 2024 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “लहराता हुआ दुकानदारों व पब्लिक के बीच खुलेआम दादागिरी कर रहा था, और फ़िर योगी जी की पुलिस आ गई…. फिर जो हुआ, उसका नजारा आपके सामने है ! ये है सही जगह व राष्ट्रवादी पार्टी को दिये हुए आपके एक एक वोट की ताकत ! इन जैसे जिहादियों की नाक में नकल कसने हेतु देश में #२०२४ में भी मोदी…और उत्तरप्रदेश में #२०२९ में भी योगी जरूरी है !!”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

https://twitter.com/jaiprak83866580/status/1769379620133237001

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें वायरल वीडियो टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट (आर्काइव लिंक) में मिला। रिपोर्ट को 6 फरवरी 2023 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो कर्नाटक के कलबुर्गी शहर में हुई घटना का है।

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने एक बार फिर गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें यह वीडियो (आर्काइव लिंक) टाइम्स नाउ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 6 फरवरी 2023 को अपलोड हुआ मिला। मौजूद जानकारी के मुताबिक, शख्स मार्केट में धारदार हथियार के साथ लोगों को मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए शख्स के पैर में गोली मारी थी।

कर्नाटक पुलिस की वेबसाइट पर कन्नड़ भाषा में लिखी प्रेस रिलीज  (आर्काइव लिंक) के मुताबिक, यह घटना 5 फरवरी 2023 को कर्नाटक के कलबुर्गी शहर के सुपरमार्केट में हुई थी। शख्स का नाम मोहम्मद फजल है और वो दिमागी तौर से बीमार था। शख्स हथियार लेकर मार्केट में लोगों को धमका रहा था और मारने की बातें कर रहा था। जब पुलिस ने वहां पर पहुंचकर शख्स को गिरफ्तार करने की कोशिश की, तो उसने पुलिस वालों पर भी हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शख्स के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार किया था। 

एक साल पहले भी यह दावा वायरल हो चुका है। उस दौरान हमने इस घटना के बारे में जानने के लिए कर्नाटक के स्थानीय पत्रकार यासिर खान से संपर्क किया था। उन्होंने हमें बताया था कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। यह वीडियो कर्नाटक के कलबुर्गी शहर के सुपरमार्केट में हुई घटना का है। पुलिस ने परिस्थितियों को काबू करने के लिए सेल्फ डिफेंस में शख्स के पैरों पर गोली चलाई थी और उसे गिरफ्तार किया था।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 4.7 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करते हैं। यूजर ने अपनी प्रोफाइल पर खुद को महाराष्ट्र का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि हथियार लेकर मार्केट में लोगों को धमकाते शख्स के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। वीडियो हाल-फिलहाल में हुई घटना का नहीं, बल्कि पिछले साल कर्नाटक के कलबुर्गी शहर के सुपरमार्केट में हुई एक घटना का है। उस दौरान कर्नाटक पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में शख्स के पैरों पर गोली चलाई थी। इसका यूपी पुलिस से कोई संबंध नहीं है। 

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट