X
X

Fact Check : पाकिस्तान का वीडियो गाजियाबाद के यति नरसिंहानंद मामले के विरोध-प्रदर्शन से जोड़कर वायरल  

डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि के विवादित बयान के बाद लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे जोड़कर वायरल हो रहा यह वीडियो पाकिस्तान का है, भारत का नहीं।    

Fact check, Pakistan, PTI, ghaziabad, yati narsinghanand, Dasna,

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। गाजियाबाद स्थित डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि के विवादित बयान के बाद कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें काफी संख्या में मौजूद सुरक्षा बल के सामने भीड़ को प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद के बयान के विरोध में विशेष समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया है।  

विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला है कि वायरल वीडियो पाकिस्तान में हुए विरोध प्रदर्शन का है। इसका यति नरसिंहानंद मामले से कोई संबंध नहीं है।

क्या है वायरल पोस्ट

इंस्टाग्राम यूजर mansoori__samaj_58 ने 9 अक्टूबर को वीडियो को शेयर (आर्काइव लिंक) किया है। इस पर ऊपर यति नरसिंहानंद की तस्वीर लगी हुई है और लिखा है,  

“यह है गाजियाबाद के मुस्लिम भाइयों देख लो करोड़ों का काफिला माशा अल्लाह”

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने इसके कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। फेसबुक यूजर Ubdar U Arhman Khan ने वायरल वीडियो को 6 अक्टूबर को शेयर करते हुए इसे डी चौक का बताया।

पाकिस्तानी न्यूज चैनल न्यूज वन के यूट्यूब चैनल पर इससे वीडियो अपलोड किया गया है। इसमें वायरल वीडियो को भी देखा जा सकता है। इसके साथ में जानकारी दी गई है कि यह वीडियो इस्लामाबाद में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रदर्शन का है। प्रदर्शनकारी जब डी चौक पहुंचे तो पुलिस चली गई। इस वीडियो को 5 अक्टूबर 2024 को अपलोड किया गया है।

एक अन्य पाकिस्तानी न्यूज चैनल नियो न्यूज के यूट्यूब चैनल पर इस प्रदर्शन के वीडियो को दूसरे एंगल से देखा जा सकता है। इसे भी 5 अक्टूबर को अपलोड करते हुए वीडियो को डी चौक पर पाकिस्तानी सेना और पीटीआई समर्थकों का बताया गया है।

इस बारे में गाजियाबाद के स्थानीय पत्रकार तेजस चौहान का कहना है कि यति नरसिंहानंद मामले में यहां प्रदर्शन जरूर हुए हैं, लेकिन वायरल वीडियो गाजियाबाद का नहीं है।

लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार, डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के आपत्तिजनक बयान के बाद जनपद में विशेष समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। 8 अक्टूबर को भी लोगों ने यूपी गेट पर दिल्ली से गाजियाबाद की सर्विस लेन को जाम कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, मेरठ में इस मामले में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस टीम पर पथराव का आरोप लगा था। मेरठ पुलिस ने भी 15 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।

पाकिस्तान के वीडियो को गाजियाबाद का बताकर शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। एक विचारधारा से प्रभावित यूजर के 9 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि के विवादित बयान के बाद लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे जोड़कर वायरल हो रहा यह वीडियो पाकिस्तान का है, भारत का नहीं।    

  • Claim Review : गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद के बयान के विरोध में विशेष समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया है।
  • Claimed By : Insta User- mansoori__samaj_58
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later