X
X

Fact Check: शिखर धवन का मजाकिया तौर पर बनाया गया पुराना वीडियो गलत दावे के साथ वायरल

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया। शिखर धवन दवारा 25 मई 2022 को मज़ाकिया तौर पर बनाए गए वीडियो के स्क्रीनशॉट को हाल का बताकर भ्रामक दावे से वायरल किया जा रहा है।

Old

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। सोशल मीडिया पर क्रिकेटर शिखर धवन के एक वीडियो का स्क्रीनशॉट तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति को शिखर धवन को मारते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में पुलिस के साथ कुछ लोगों को भी देखा जा सकता है। अब इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए कुछ यूजर दावा कर रहे हैं कि पंजाब के प्लेऑफ में ना पहुंचने पर शिखर धवन की हुई पिटाई। विश्वास न्यूज़ ने वायरल दावे की पड़ताल में पाया कि यह शिखर धवन द्वारा बनाये गए मज़ाकिया वीडियो का स्क्रीनशॉट है। वीडियो शिखर को मारते दिखाई दे रहे शख्स उनके पिता मोहिंदर पॉल धवन हैं। शिखर धवन ने यह वीडियो 25 मई 2022 को मज़ाक के तौर पर बनाया था,जिसके स्क्रीनशॉट को अब गलत दावे से वायरल किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर ‘Virat Maurya official ‘ ने 6 फरवरी को वायरल स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा है,”बड़ी खबर: शिखर धवन की हुई लात-घूसों से पिटाई!, बचाव में पुलिस को आना पड़ा। “

स्क्रीनशॉट के ऊपर लिखा हुआ है : पंजाब के प्लेऑफ में न पहुंचने पर शिखर धवन की हुई लात – घूसों से पिटाई ! बचाव में पुलिस को आना पड़ा।

सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ वायरल कर रहे हैं। पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखें।

पड़ताल

वायरल स्क्रीनशॉट की पड़ताल के लिए हमने गूगल इमेज का इस्तेमाल किया। हमें वायरल वीडियो से जुड़ी खबर कई न्यूज़ वेबसाइट पर मिली। एबीपी लाइव डॉट कॉम की वेबसाइट पर 25 मई 2022 को प्रकाशित खबर में वीडियो के स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल करते हुए बताया गया,“धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर फनी वीडियो और फोटो भी शेयर करते हैं। उन्होंने इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके पिता जमकर उनकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं।”

सर्च के दौरान हमें‘इंडियन बैडमिंटन लीग’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी 26 मई 2022 को वायरल वीडियो अपलोड मिला। यहां भी वीडियो के साथ वही जानकारी दी गई है, जो हमें अन्य खबरों में मिली।

वायरल वीडियो हमें शिखर धवन के वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर 25 मई 2022 को शेयर मिला। वीडियो को शेयर कर कैप्शन लिखा गया था, “Knock out by my dad for not qualifying for knock outs” (हिंदी अनुवाद :नॉक आउट के लिए क्वालीफाई नहीं करने के लिए मेरे पिताजी द्वारा नॉक आउट। )

अधिक जानकारी के लिए विश्वास न्यूज़ ने दैनिक जागरण के स्पोर्ट्स हेड अभिषेक त्रिपाठी से बात की। उनका कहना है, “ये पुरानी वीडियो का स्क्रीनशॉट है। ऐसा कुछ अभी नहीं हुआ है। ये वीडियो मज़ाक के तौर पर बनाया गया था।”

पड़ताल के अंत में हमने इस स्क्रीनशॉट को शेयर करने वाले यूजर की जांच की। जांच में पता चला कि फेसबुक पर यूजर को 31 लोग फॉलो करते हैं। इस पेज को 19 दिसंबर 2022 को बनाया गया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया। शिखर धवन दवारा 25 मई 2022 को मज़ाकिया तौर पर बनाए गए वीडियो के स्क्रीनशॉट को हाल का बताकर भ्रामक दावे से वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : शिखर धवन की हुई लात-घूसों से पिटाई!
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -Virat Maurya official
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later