Fact Check: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी का पुराना वीडियो एक बार फिर भ्रामक दावे के साथ वायरल

विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक साबित हुआ। यह वीडियो 2017 का है और तब डॉक्टर मनमोहन सिंह पीएम नहीं थे। वीडियो तब का है, जब श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे अपनी भारत यात्रा के दौरान पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी से मिले थे।

Fact Check: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी का पुराना वीडियो एक बार फिर भ्रामक दावे के साथ वायरल

विश्वास न्यूज (नई दिल्ली )। सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यूपीए सरकार में जब मनमोहन सिंह पीएम थे, तब भी उन्हें साइडलाइन कर दिया जाता था।

 हमारी पड़ताल में वायरल दावा  भ्रामक   साबित हुआ। यह वीडियो 2017 का है और तब डॉक्टर मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री नहीं थे।

क्या हो रहा है वायरल

इंस्टाग्राम यूजर theliberalflix ने 3 मई 2021 को इस वीडियो को शेयर किया। इसके ऊपर लिखा गया है, ‘जो लोग अभी तक यही समझते हैं कि मनमोहन सिंह 10 साल तक प्रधानमंत्री थे,  वो 20 सेकंड के इस वीडियो को 4 बार ज़रूर देखें.’

इस पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है।

पड़ताल

यह वीडियो पहले भी भ्रामक दावों के साथ वायरल हो चुका  है और उस समय भी विश्वास न्यूज ने इसकी पड़ताल की थी। उस समय हमने वायरल वीडियो को InVID टूल में डाल इसके कीफ्रेम्स निकाले थे और फिर इन कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें इससे मिलते-जुलते कई परिणाम मिले थे। हमें वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स से मिलता हुआ थंबनेल NNIS – News नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो में मिला था। यह वीडियो 26 अप्रैल 2017 को अपलोड किया गया था। इसमें बताया गया था, “अपनी चार दिवसीय भारत यात्रा पर, श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने विपक्षी पार्टी की नेता सोनिया गांधी और पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से मुलाकात की”। इस यूट्यूब पोस्ट में 12 सेकंड के बाद से वायरल वीडियो को देखा जा सकता है।  इस बैठक के समय सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष थीं।

इंटरनेट पर सर्च करने पर हमें न्यूज एजेंसी एएनआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 26 अप्रैल 2017 को किया गया एक ट्वीट मिला था, जिसमें रानिल विक्रमसिंघे, मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के बीच हुई मुलाकात का जिक्र था। इसके साथ लगाई गई तस्वीर वायरल वीडियो से बिल्कुल मेल खाती है।

उस समय विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो को कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय सचिव बीपी सिंह के साथ शेयर किया था। उन्होंने भी पुष्टि करते हुए बताया था कि यह वीडियो तबका है, जब डॉक्टर मनमोहन सिंह पीएम नहीं थे।

विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो को शेयर करने वाले इंस्टाग्राम यूजर ‘theliberalflix’ की प्रोफाइल को स्कैन किया। यूजर  के 15000 से अधिक फ़ॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक साबित हुआ। यह वीडियो 2017 का है और तब डॉक्टर मनमोहन सिंह पीएम नहीं थे। वीडियो तब का है, जब श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे अपनी भारत यात्रा के दौरान पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी से मिले थे।

Misleading
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट