Fact Check: सीएम भगवंत मान का पुराना वीडियो गलत दावे के साथ किया जा रहा है शेयर

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में वायरल दावे को भ्रामक पाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो हाल का नहीं, बल्कि 2019 का है, जब भगवंत मान मुख्यमंत्री नहीं थे। अब पुराने वीडियो शेयर कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

Fact Check: सीएम भगवंत मान का पुराना वीडियो गलत दावे के साथ किया जा रहा है शेयर

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान का 21 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हाल का ही है। वीडियो में कुछ लोगों को भगवंत मान का विरोध करते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा इसमें भगवंत मान को भांगड़ा करते हुए देखा जा सकता है। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में वायरल दावे को भ्रामक पाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो हाल का नहीं, बल्कि 2019 का है, जब भगवंत मान मुख्यमंत्री नहीं थे। अब पुराने वीडियो शेयर कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर “चाचा बघेल सिंह” ने 19 जून को वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ” बस आपकी हरकतें ही बताती हैं की आप मन से नहीं बदले बीएस रुतबे से ही बदले हो। पंजाब का पहला मुख्य मंत्री जो अपने सरेआम विरोध को देखकर पागल होकर भांगड़ा पा रहा है। भेड़ों का नकली भगत सिंह हिल गया है इससे लोग पंजाब के भले की आस लगाए बैठे हैं।”

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को मिलते-जुलते दावों के साथ शेयर किया है। इस पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां क्लिक करके देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्वास न्यूज ने सबसे पहले वायरल वीडियो को ध्यान से देखा। गौरतलब है कि वीडियो में भगवंत मान के साथ उनकी सुरक्षा लगभग न के बराबर है, जबकि मुख्यमंत्री होने के कारण हर समय सिक्योरिटी उनके साथ रहती है। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भी कई यूजर्स द्वारा इस वीडियो को पुराना बताया गया है।

यहाँ से हमने जाँच को आगे बढ़ाते हुए कीवर्ड सर्च के जरिये जानकारी ढूंढ़नी शुरू की। हमें यह वीडियो कई पुराने फेसबुक पोस्टों पर अपलोड मिला। “लाखा दुलेट” नाम के एक फेसबुक यूजर ने 17 मई, 2019 को वायरल वीडियो शेयर करते हुए भगवंत मान पर तंज कसा था। वीडियो को यहाँ देखा जा सकता है।

पॉलिटिक्स सुनाम नाम के फेसबुक पेज पर भी हमें यह वीडियो 17 मई 2019 को अपलोड मिली। इसी पेज पर हमें एक अखबार की क्लिपिंग भी शेयर मिली, जिसमें वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल किया गया था। अखबार की क्लिपिंग में वीडियो गांव घनौर कलां और घनौर खुर्द का बताया गया है।

हमारी अब तक की पड़ताल से यह बात साफ हुई कि यह वीडियो पुराना है और भगवंत मान के सीएम बनने से पहले का है। वीडियो पहले से ही इंटरनेट पर मौजूद है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने पंजाबी जागरण के संगरूर जिला प्रभारी बलजीत सिंह टिब्बा से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वीडियो पुराना है। वायरल हो रहा यह वीडियो मई 2019 का है। भगवंत मान के सीएम बनने के बाद का नहीं।

जांच के अंत में हमने इस वीडियो को हालिया बताते हुए शेयर करने वाले यूजर की सोशल स्कैनिंग की। हमें पता चला कि फेसबुक पर यूजर को 87,292 लोग फॉलो करते हैं और यूजर कैलिफोर्निया में रहता है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में वायरल दावे को भ्रामक पाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो हाल का नहीं, बल्कि 2019 का है, जब भगवंत मान मुख्यमंत्री नहीं थे। अब पुराने वीडियो शेयर कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

Misleading
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट