Fact Check : अरुण गोविल का पुराना वीडियो, उनके अयोध्या पहुंचने के नाम से वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अरुण गोविल के अयोध्या जाने को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो नवंबर 2022 का है, जब अरुण गोविल अपनी पत्नी संग एक फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे। वीडियो को अब अयोध्या से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

Fact Check : अरुण गोविल का पुराना वीडियो, उनके अयोध्या पहुंचने के नाम से वायरल

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी, 2024 को होनी है। इस कार्यक्रम के लिए बहुत-सी हस्तियों को न्योता भेजा गया है। इन हस्तियों में 90 के दशक के मशहूर टीवी सीरीज रामायण में भगवान राम की भूमिका निभा चुके अरुण गोविल का नाम भी शामिल है। ऐसे में एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि  यह वीडियो अरुण गोविल के नव वर्ष में अयोध्या पहुंचने का है।

विश्‍वास न्‍यूज ने दावे की जांच की और इसे भ्रामक पाया। वायरल वीडियो नवंबर 2022 का है, जब अरुण गोविल अपनी पत्नी संग एक फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे। वीडियो को अब अयोध्या से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक पेज राम नगरी ने 13 जनवरी 2024 को वायरल वीडियो को शेयर किया है। यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “

रामायण के राम जी आए अयोध्या, जय श्री राम  #2024newyear”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है।

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें यह वीडियो कई यूट्यूब चैनल्स और फेसबुक पोस्ट्स पर नवंबर 2022 में उपलोड मिला।

यहां  से क्लू लेते हुए हमने टाइम टूल का इस्तेमाल करते हुए नवंबर 2022 में अरुण गोविल के वीडियो को ढूंढा। हमें यह वीडियो बॉलीवुड क्रोनिकल्स के यूट्यूब चैनल पर 4 नवंबर 2022 को अपलोड मिला। साथ में कैप्शन लिखा था, “Arun Govil, Sreelekha Govil Rhea Chakraborty Morea at Double XL Screening (अरुण गोविल, श्रीलेखा गोविल रिया चक्रवर्ती मोरिया  डबल एक्सएल  स्क्रीनिंग पर )”

हमें यही वीडियो इसी डिस्क्रिप्शन के साथ कई यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर भी नवंबर 2022 में अपलोड मिला।

हमें यह क्लिप जी न्यूज़ कि एक फोटो गैलरी में भी इसी डिक्रिप्शन के साथ मिली कि यह डबल एक्सएल  फिल्म की 2022 में मुंबई में हुई स्क्रीनिंग की है।

अब ये तो साफ था कि यह वीडियो 2022 का है और मुंबई का है। अब हमें यह जानना था कि क्या अरुण गोविल को 22 जनवरी के लिए अयोध्या का न्योता आया है? कीवर्ड्स के साथ ढूंढ़ने पर हमें कई खबरें मिलीं, जिनमें अरुण गोविल को प्राण-प्रतिष्ठा के लिए न्योता मिलने की  बात कही गयी है।

हमें एबीपी लाइव का एक वीडियो भी मिला, जिसमें एंकर अरुण गोविल से उनके अयोध्या जाने की बात पूछती  हैं और वे कन्फर्म करते हैं कि उन्हें न्योता मिला है और वे 22 जनवरी को अयोध्या जरूर जाएंगे।

हमने इस विषय में सीधे अरुण गोविल से संपर्क साधा। उन्होंने कन्फर्म किया कि वे  प्राण-प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या जरूर जाएंगे और वायरल वीडियो पुराना है, और अयोध्या का नहीं है।

पड़ताल के अंत में हमने वायरल वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर की जांच की। पता चला कि पेज राम नगरी को लगभग 30 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अरुण गोविल के अयोध्या जाने को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो नवंबर 2022 का है, जब अरुण गोविल अपनी पत्नी संग एक फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे। वीडियो को अब अयोध्या से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

Misleading
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट