X
X

Fact Check : गुस्साए क्रिकेट फैंस का पुराना वीडियो वर्ल्ड कप में भारत की हार से जोड़ते हुए वायरल

विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि क्रिकेट फैंस के प्रदर्शन का यह वीडियो 2022 से इंटरनेट पर मौजूद है। इसका क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से कोई संबंध नहीं है।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Nov 24, 2023 at 02:32 PM
  • Updated: Nov 25, 2023 at 10:07 AM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें  कुछ लोगों को भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीरों को मारते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट में ये कहा जा रहा कि यह वीडियो भारतीय टीम की वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद क्रिकेट प्रशंसकों के  प्रदर्शन का है।

विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के पहले से इंटरनेट पर मौजूद है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर Vicky Waqas (विक्की वकास) ने 21 नवंबर को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए साथ में लिखा “Indians celebrating Australia’s world cup win. #INDvsAUSfinal #INDvsAUS #INDvAUS” (ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप जीत का जश्न मना रहे भारतीय। #INDvsAUSfinal #INDvsAUS #INDvAUS)

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनग्रैब्स को गूगल लेंस पर सर्च किया। हमें यह वीडियो कई सोशल मीडिया पेजेज पर नवंबर 2022 में अपलोड मिला, जबकि  भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप फाइनल 19 नवंबर 2023 को खेला गया था। 2022 के इस  पोस्ट में वायरल वीडियो के साथ कैप्शन लिखा था “टीम इंडिया के मंत्र हाय हाय #T20WorldCup #ENGvIND”

इन पोस्ट्स में टी20वर्ल्डकप और इंडिया vs इंग्लैंड हैशटैग इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद हमने ढूंढा कि टी 20 वर्ल्डकप कब हुआ था। हमें पता चला कि वो  2022 में  हुआ था। 10 नवंबर, 2022 को टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत इंग्लैंड से 10 विकेट से हार गया था।

हालांकि,  हमें वायरल वीडियो किसी प्रामाणिक मीडिया आउटलेट पर नहीं मिला।

अब हमने ढूंढा कि भारत के 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप हारने के बाद क्या वायरल वीडियो जैसी कोई घटना सामने आई थी? ढूंढ़ने पर `में टाइम्स नाउ के यूट्यूब चैनल और भास्कर डॉट कॉम की वेबसाइट पर खबरें मिलीं, जिनमें भारत की हार के बाद फैंस के रोने और टीवी तोड़ने की घटनाओं के बारे में बताया गया था।

इसे लेकर हमने दैनिक जागरण के स्पोर्ट्स एडिटर अभिषेक त्रिपाठी से बात की। उन्होंने कन्फर्म किया कि वायरल दावा भ्रामक है और यह वीडियो 2022 से इंटरनेट पर मौजूद है।

वायरल वीडियो को शेयर कर गलत दावा करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर  Vicky Waqas (विक्की वकास) के 5 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। यूजर की प्रोफाइल के अनुसार, वो पाकिस्तान का रहने वाला है।

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से जुड़ी अन्य फैक्ट चेक रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि क्रिकेट फैंस के प्रदर्शन का यह वीडियो 2022 से इंटरनेट पर मौजूद है। इसका क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से कोई संबंध नहीं है।

  • Claim Review : विश्व कप फाइनल में भारत की हार के बाद भारतीय प्रशंसकों ने भारतीय क्रिकेटरों के पुतलों को मारकर विरोध प्रदर्शन किया
  • Claimed By : फेसबुक यूजर Vicky Waqas (विक्की वकास)
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later