X
X

Fact Check: पंजाब के पूर्व CM चन्नी और मुख्यमंत्री भगवंत मान की पुरानी तस्वीर हाल की बताकर की जा रही है शेयर

विश्वास न्यूज की पड़ताल में पूर्व सीएम चन्नी और पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान की तस्वीर को लेकर किया जा रहा वायरल दावा भ्रामक निकला। वायरल तस्वीर हाल-फिलहाल की नहीं, बल्कि मार्च 2022 की है, जिसे भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Dec 29, 2022 at 03:05 PM
  • Updated: Dec 29, 2022 at 03:28 PM
Bhagwant Mann

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह विदेश चले गए थे। करीब नौ महीने तक विदेश में रहने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी वापस लौट आए हैं। अब इसी बीच भगवंत मान को गुलदस्ता भेंट करते चरणजीत सिंह चन्नी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये उनके विदेश से आने के बाद हालिया मुलाकात की तस्वीर है।

विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला। वायरल तस्वीर हाल-फिलहाल की नहीं, बल्कि मार्च 2022 की है, जब भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे और चरणजीत सिंह चन्नी उन्हें जीत की बधाई देने पहुंचे थे।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक पेज “आवाज़ पंजाब दी ” ने 20 दिसंबर को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए पंजाबी कैप्शन में लिखा है।  जिसका हिंदी अनुवाद है, “पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात। ”

इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। पोस्‍ट के आर्काइव वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री चन्नी और वर्तमान सीएम भगवंत मान की मुलाकात की तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले यह सर्च किया कि क्‍या दोनों की हाल में कोई मुलाकात हुई है क्‍या। सर्च से हमें एक भी ऐसी खबर नहीं मिली, जो इस बात की पुष्टि करती हो। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर संबंधित कीवर्ड से सर्च करना शुरू किया।

वायरल तस्वीर जागरण डॉट कॉम पर प्रकाशित एक खबर में मिली। 21 मार्च 2022 को प्रकाशित खबर में दी गई जानकारी के मुताबिक, “पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने चंडीगढ़ में मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भगवंत मान को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने भगवंत मान को एक गुलदस्ता भी भेंट किया। पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इन दिनों चर्चाओं से दूर हैं।” पूरी खबर यहां पढ़ें।

द प्रिंट पर भी वायरल तस्वीर से जुड़ी खबर मिली। 21 मार्च 2022 को प्रकाशित खबर में तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए बताया गया, “पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चंडीगढ़ में राज्य के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।”

न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने भी वायरल तस्वीर को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 21 मार्च 2022 को ट्वीट किया था। ट्वीट को यहां देखें।

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच के अगले चरण में पंजाबी जागरण के रिपोर्टर जयसिंह छिब्बर से संपर्क किया। उनके साथ वायरल तस्वीर को शेयर किया। उन्होंने बताया कि वायरल तस्वीर पुरानी है। अभी हाल में ऐसी किसी मुलाकात की कोई खबर सामने नहीं आई है। अगर ऐसा होता तो उन्हें इस बारे में जानकारी ज़रूर होती।

अब बारी थी भ्रामक पोस्ट को वायरल करने वाले यूजर की जांच करने की। फेसबुक यूजर आवाज़ पंजाब दी की सोशल स्‍कैनिंग में पता चला कि यूजर चंडीगढ़ का रहने वाला है और फेसबुक पर यूजर को बारह सौ लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में पूर्व सीएम चन्नी और पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान की तस्वीर को लेकर किया जा रहा वायरल दावा भ्रामक निकला। वायरल तस्वीर हाल-फिलहाल की नहीं, बल्कि मार्च 2022 की है, जिसे भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात।
  • Claimed By : Awaaz Punjab Di
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later