X
X

Fact Check: रोहित शर्मा और नीता अंबानी की पुरानी तस्वीर को IPL 2024 की बताकर किया जा रहा है वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि रोहित शर्मा और नीता अंबानी की वायरल तस्वीर पुरानी है। इसका मुंबई इंडियंस की हालिया जीत से कोई संबंध नहीं है। लोग पुरानी तस्वीर को आईपीएल 2024 का बताकर भ्रामक दावे से शेयर कर रहे हैं।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने 20वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से मात दी और अपनी पहली जीत हासिल की। अब इसी से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें नीता अंबानी को रोहित शर्मा के साथ देखा जा सकता है। यूजर्स इस तस्वीर को हालिया बताकर दावा कर रहे हैं कि, मुंबई इंडियंस की पहली जीत हासिल करने के बाद नीता अंबानी ने रोहित शर्मा को गले लगाया।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वायरल हो रही तस्वीर हालिया नहीं है, पुरानी है। जिसे अब आईपीएल 2024 से जोड़कर गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर Ram Ji ने वायरल पोस्ट को शेयर किया है और लिखा है,”लगातार तीन मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस ने अपनी पहली जीत हासिल कर ली है जीतने के बाद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी रोहित शर्मा को गले लगाते हुए सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब तहलका मचा रही है।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने गूगल रिवर्स इमेज का इस्तेमाल किया। हमें तस्वीर sportzpics की वेबसाइट पर मिली। तस्वीर के साथ दिए गए कैप्शन के अनुसार, नीता अंबानी और रोहित शर्मा राजीव गांधी इंटरनेशनल में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच वीवो इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 12 साल 2019 का 19वां मैच जीतने के बाद जश्न मनाते हुए। 6 अप्रैल 2019 को क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद।”

सर्च के दौरान वायरल तस्वीर spread_rohit_kingdom नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पैट मिली। तस्वीर को 1 नवंबर 2022 को शेयर किया गया है।

सर्च के दौरान वायरल तस्वीर sportzwiki की वेब स्टोरीज पर मिली।

हमारी यहां तक की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वायरल तस्वीर पुरानी है। अधिक जानकारी के लिए हमने स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट सैयद हुसैन से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल तस्वीर पुरानी है।

अंत में हमने पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर के 437K फॉलोअर्स हैं।  यूजर क्रिकेट से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि रोहित शर्मा और नीता अंबानी की वायरल तस्वीर पुरानी है। इसका मुंबई इंडियंस की हालिया जीत से कोई संबंध नहीं है। लोग पुरानी तस्वीर को आईपीएल 2024 का बताकर भ्रामक दावे से शेयर कर रहे हैं।

  • Claim Review : लगातार तीन मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस ने अपनी पहली जीत हासिल कर ली है जीतने के बाद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी रोहित शर्मा को गले लगाते हुए
  • Claimed By : फेसबुक यूजर - Ram Ji
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later