X
X

Fact Check: पुराने क्लिप्स को हालिया दुबई बारिश से जोड़कर किया जा रहा है वायरल

हमने अपनी पड़ताल में पाया कि दुबई बाढ़ के नाम से वायरल वीडियो में दिख रहे क्लिप्स पुराने हैं।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)।  दुबई में पिछले हफ्ते हुई भारी बारिश के बाद हाहाकार मच गया था। 16 अप्रैल से 17 अप्रैल तक संयुक्त अरब अमीरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश हुई। ऐसे में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये दुबई में हुई हालिया बारिश और बाढ़ से सम्बंधित है।

विश्वास न्यूज की जांच में वायरल पोस्ट भ्रामक साबित हुई। कुछ पुराने वीडियो को शेयर कर भ्रामक दावा किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट

थ्रेड्स यूजर miya_bhai_786______6 (आर्काइव लिंक) ने 23 अप्रैल को इस वीडियो को पोस्ट किया। और साथ में लिखा, “दुबई टोर्नेडो”

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने  इस वीडियो को ठीक से देखा। वीडियो में कई क्लिप्स हैं। हमने एक-एक करके इन क्लिप्स को ढूंढा।

पहली और दूसरी क्लिप

वीडियो में पहली और दूसरी क्लिप में एक फायर टॉरनेडो (अग्नि चक्रवात ) को देखा जा सकता है। हमने ढूंढा की अग्नि चक्रवात असल में क्या  होता है। लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस की वेबसाइट के अनुसार, अग्नि चक्रवात, जिसे  “फायरनेडो” के रूप में भी जाना जाता है, एक दुर्लभ घटना है, जिसमें तीव्र गर्मी और हवा के कारण भंवर बन जाता है। सभी  फायर व्हर्लस  फायर टॉरनेडो  नहीं हैं, लेकिन कैलिफोर्निया में कैर फायर जैसी कुछ घटनाओं में  फायर टॉरनेडो  सामने आये हैं। मगर बारिश में फायर टॉरनेडो  के होने का कोई मतलब नहीं बनता।

ऐसे में हमने ढूंढा कि क्या हाल में दुबई में कोई फायर टॉरनेडो  देखने को मिला? हमें ऐसी कोई भी खबर नहीं मिली, जिससे यह बात  साबित हो सके कि दुबई में कोई फायर टॉरनेडो  आया हो।

तीसरी क्लिप

तीसरी क्लिप में तूफ़ान के बीच कुछ इमारतों को देखा जा सकता है। गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च करने पर हमें यह वीडियो कई टिकटॉक अकाउंटस और यूट्यूब चैनल्स पर 23 नवंबर, 2023 को इस दावे के साथ मिला कि यह नवंबर में दुबई में आई बाढ़ का वीडियो है। हम स्वतंत्र रूप से इस वीडियो के सही या गलत होने की पुष्टि तो नहीं करते, मगर यह बात साफ है कि यह क्लिप 2023 से इंटरनेट पर मौजूद है।

चौथा क्लिप

चौथे क्लिप में बहुत-से पेड़ों को हवा में लहराते देखा जा सकता है। हमने ढूंढा तो हमें यह वीडियो कई यूट्यूब चैनल्स पर अगस्त 2023 में अपलोड मिला। हम स्वतंत्र रूप से इस वीडियो के सही या गलत होने की पुष्टि तो नहीं करते, मगर यह क्लिप अगस्त 2023 से इंटरनेट पर मौजूद है।

पांचवीं क्लिप

पांचवीं क्लिप में एक शहर के ऊपर घूमते  काले घने बादल देखे जा सकते हैं। हमने इस क्लिप के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया, तो हमें यह वीडियो अप्रैल 2022 में एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड मिला, जिसमें इसे न्यूयॉर्क का बताया गया।

छठी क्लिप

छठी क्लिप में एक सुनामी जैसे दृश्य को देखा जा सकता है। हमने गूगल लेंस की मदद से ढूंढा, तो हमें यह वीडियो पोलिश न्यूज चैनल टीवीपी वर्ल्ड के ट्विटर हैंडल पर 27 नवंबर 2023 को अपलोड मिला। यहाँ मौजूद जानकारी के अनुसार, यह रूस का वीडियो है।

https://twitter.com/TVPWorld_com/status/1729075518044017053

वायरल वीडियो के बारे में पुष्टि पाने के लिए हमने यूएई में रहने वाली भारतीय पत्रकार सना से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में इस्तेमाल कई क्लिप काफी समय से इंटरनेट पर मौजूद हैं।

वायरल वीडियो miya_bhai_786______6 नाम के थ्रेड्स चैनल पर मिला। यहाँ मौजूद जानकारी के अनुसार, इस हैंडल के 4000 से अधिक फ़ॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: हमने अपनी पड़ताल में पाया कि दुबई बाढ़ के नाम से वायरल वीडियो में दिख रहे क्लिप्स पुराने हैं।

  • Claim Review : ये दुबई में हुई हालिया बारिश और बाढ़ से सम्बंधित क्लिप्स है
  • Claimed By : Threads user
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later