X
X

Fact Check : बाढ़ में गाड़ी के गिरने का वायरल वीडियो कर्नाटक नहीं, निकारागुआ का है

विश्वास न्यूज़ की पड़ताल में दावा गलत निकला। असल में यह वीडियो कर्नाटक का नहीं, मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ का है।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Jun 15, 2023 at 12:38 PM
  • Updated: Jun 15, 2023 at 12:42 PM

नई दिल्ली (विश्‍वास न्‍यूज)। चक्रवात बिपरजॉय की दस्‍तक के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक गाड़ी को बाढ़ में डूबते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्‍लेटफार्म पर कुछ यूजर्स इस वीडियो को कर्नाटक के दांडेली का बताकर वायरल कर रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे बिपरजॉय से जोड़ते हुए वायरल कर रहे हैं। विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। दावा फर्जी पाया। असल में यह वीडियो भारत का नहीं, मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ का है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

एस जेना नाम के फेसबुक यूजर ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “यह हुबली धारवाड़ के पास दांडेली कर्नाटक है। कई बार अति आत्मविश्वास की बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है”

इस पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

वीडियो की जांच के लिए हमने इस वीडियो के स्क्रीनग्रैब्स को गूगल रिवर्स इमेज पर कीवर्ड्स के साथ ढूंढा। हमें यह वीडियो 100 NOTICIAS NICARAGUA नाम के यूट्यूब चैनल पर 29 मई 2023 को अपलोडेड मिला। 100 नोटीसीआ निकारागुआ मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ का एक जाना-माना न्यूज़ चैनल है। वीडियो के साथ दिए गए डिस्क्रिप्शन के अनुसार, यह निकारागुआ के एक शहर वेराक्रूज की घटना है।

यहाँ से क्लू लेते हुए हमने एडवांस्ड कीवर्ड सर्च किया तो हमें इस मामले पर एक खबर निकारागुआ के एक न्यूज़ पोर्टल sott.net पर मिली। 29 मई 2023 को प्रकाशित खबर के अनुसार, घटना वेराक्रूज की है, जो मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ का एक शहर है।

इस मामले में कुछ फॉलोअप खबरें भी हमें मिलीं, जिनके अनुसार, गाड़ी में सवार व्यक्ति की डूबने से मौत हो गयी थी।

हमने इस विषय में एशियानेट की कर्नाटक बेस्ड सीनियर एसोसिएट एडिटर निरुपमा से बात की। निरुपमा ने बताया कि वायरल वीडियो कर्नाटक का नहीं है।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय पर ज़्यादा जानकारी दैनिक जागरण की इस खबर में पढ़ी जा सकती है।

इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर S Jana नाम के एक फेसबुक यूजर ने शेयर किया था। सोशल स्कैनिंग  से पता लगा कि यूजर कर्नाटक का रहने वाला है।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय पर विश्वास न्यूज़ ने और भी फैक्ट चेक किया हैं। उन्हें यहाँ पढ़ा जा सकता है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ की पड़ताल में दावा गलत निकला। असल में यह वीडियो कर्नाटक का नहीं, मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ का है।

  • Claim Review : “यह हुबली धारवाड़ के पास दांडेली कर्नाटक है। कई बार अति आत्मविश्वास की बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है
  • Claimed By : Facebook user S Jana
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later