Fact Check: इस वीडियो में गाते दिख रहे लोग अंधे नहीं हैं, वायरल पोस्ट का दावा फर्जी है

वायरल वीडियो का यह दावा फर्जी है कि इसमें गाना गा रहे तीनों लोग अंधे हैं। इन तीनों की आंखें ठीक हैं।

विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें तीन लोग गाते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि ये तीनों गायक अंधे हैं। विश्वास न्यूज की पड़ताल में ये दावा फर्जी निकला है। ये तीनों अंधे नहीं हैं।

क्या है वायरल पोस्ट में

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें 2 युवक और एक युवती गाते दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ किए गए दावे में लिखा है, ‘तीनों अंधे हैं। इनकी मीठी आवाज का आनंद उठाएं। बिना किसी बेहतर म्यूजिक के ये आशा और रफी जैसे गाते हैं। म्यूजिक को पसंद करने वाले सभी लोगों तक इस वीडियो को पहुंचाएं।’ इस पोस्ट केआर्काइव्ड वर्जन को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि इस वीडियो को इसी कैप्शन से सोशल मीडिया के अलग-अगल प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है:

हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स निकालने के लिए Invid EU Chrome एक्सटेंशन का इस्तेमाल किया।

उन कीफ्रेम्स में से एक पर Google Reverse Image Search करने पर हमें एक लिंक मिला। downvids.net के इस लिंक से हमें पता चला कि यही वीडियो 9 अक्टूबर 2015 को साइट पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के टाइटल में तीनों सिंगर्स के नाम दिए हैं। टाइटल के मुताबिक ये आभाष जोशी, प्रियानी वाणी और श्रेयस जोशी हैं।

हमने वीडियो में दिख रहे एक सिंगर आभाष जोशी की प्रोफाइल को फेसबुक पर खोजा। हमें आभाष जोशी की फेसबुक प्रोफाइल पर 22 सितंबर 2015 को अपलोड किया गया यही वीडियो मिला।

इस वीडियो को एक कैप्शन के साथ अपलोड किया गया है। इसमें लिखा है, ‘देखिए हमारे स्टूडियो में किसने पहुंच कर हमें सरप्राइज किया। हमारी पुरानी दोस्त प्रियानी वाणी। इसलिए हमने दुनिया के लाखों लोगों की पसंद वाले एवरग्रीन मेलोडी को गाने का फैसला किया।’

इस पोस्ट में कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं था कि गाना गा रहे लोग अंधे हैं।

हमने आभाष जोशी से सीधे संपर्क उनसे वायरल वीडियो के दावे के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा, ‘यह अफवाह कुछ समय पहले फैलनी शुरू हुई कि हम अंधे हैं लेकिन ईश्वर की कृपा से हम सभी की आंखें ठीक हैं। असल में यह वीडियो मुंबई के हमारे स्टूडियो में बेतरतीब ढंग से शूट किया गया था। जैसा कि आप देख सकते हैं कि रोशनी बहुत कम है और ओवर-कम्प्रेशन की वजह से यह पिक्सेलेटेड है इसलिए वीडियो स्पष्ट नहीं है।’

निष्कर्ष: वायरल वीडियो का यह दावा फर्जी है कि इसमें गाना गा रहे तीनों लोग अंधे हैं। इन तीनों की आंखें ठीक हैं।

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट