X
X

Fact Check: PM मोदी के गरीबों के कल्याण के बारे में शाह का बयान गलत दावे से किया जा रहा वायरल

पश्चिम बंगाल के छपरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा था कि मोदी जी जहां 24 घंटे देश के गरीबों के बारे में सोचते हैं, वहीं दीदी (ममता बनर्जी) 24 घंटे यह सोचती हैं कि उनका भतीजा कब मुख्यमंत्री बने। उनके इस भाषण के वीडियो को गलत संदर्भ में यह बताते हुए शेयर किया जा रहा है कि उन्होंने यह कहा कि मोदी जी 24 घंटा सोते हैं, ताकि देश के गरीबों का कल्याण हो।

  • By: Abhishek Parashar
  • Published: Sep 13, 2022 at 12:56 PM
  • Updated: Sep 13, 2022 at 01:17 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर गृह मंत्री अमित शाह के भाषण का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपने भाषण के दौरान यह कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के गरीबों के कल्याण के लिए 24 घंटा सोते हैं।

विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा भ्रामक और दुष्प्रचार निकला। वायरल हो रहा वीडियो क्लिप पश्चिम बंगाल के छपरा में अमित शाह की चुनावी रैली का है, जिसमें उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जहां मोदी जी चौबीसों घंटे सोचते हैं कि देश के गरीबों का कल्याण हो, वहीं दीदी चौबीसों घंटे सोचती है कि कैसे उनके भतीजे (अभिषेक बनर्जी) का कल्याण हो।

क्या है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Gurjeet Mandouria’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) क्लिप को अपनी फेसबुक प्रोफाइल से शेयर किया है, जिसे पड़ताल किए जाने तक करीब 9 हजार से अधिक लोग शेयर कर चुके हैं।

कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है। ट्विटर पर भी कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो क्लिप को समान दावे के साथ शेयर किया है।

https://twitter.com/Ravindr99596593/status/1567188288137732097

पड़ताल

वायरल हो रहा वीडियो क्लिप 18 सेकेंड का है, जिसे गौर से सुनने पर साफ-साफ सुनाई देता है, ”…….मोदी जी 24 घंटा सोचते हैं कि देश के गरीबों का कल्याण हो।”

हालांकि, इस वीडियो से उनके बयान के संदर्भ का पता नहीं चलता है। वीडियो को देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि यह किसी संबोधन का एक हिस्सा है, जिसे उसके हिस्से से अलग कर शेयर किया जा रहा है।

गौरतलब है कि समान वीडियो क्लिप इससे पहले बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भी वायरल हुआ था। सर्च में बीजेपी के यूट्यूब चैनल पर 17 अप्रैल 2021 को अपलोड किया हुआ वीडियो मिला। दी गई जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो पश्चिम बंगाल के छपरा में आयोजित सार्वजनिक रैली का है।

22 मिनट के वीडियो में अमित शाह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कई बार निशाना बनाते हैं। 5.34 मिनट के फ्रेम में अमित शाह ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहते हैं, ‘…..ये भतीजा कल्याण करने वाली सरकार….मोदी जी 24 घंटा सोचते हैं कि देश के गरीबों का कल्याण हो और दीदी 24 घंटे सोचती हैं कि मेरा भतीजा कब मुख्यमंत्री बने….कब मुख्यमंत्री बने।’

अन्य न्यूज चैनलों और पोर्टल्स ने उनकी इस रैली को कवर किया था। वन इंडिया न्यूज के आधिकारिक यूट्यूब पोर्टल पर भी अमित शाह के इस भाषण के वीडियो को साझा किया गया है। दी गई जानकारी के मुताबिक बंगाल चुनाव के दौरान गृह मंत्री ने नदिया जिले के छपरा में जनसभा को संबोधित किया था।

वायरल वीडियो को लेकर हमने बंगाल चुनाव को कवर करने वाले स्वतंत्र पत्रकार अभिषेक रंजन सिंह से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि भारत भाषाई विविधता वाला देश है, जिसकी वजह से उच्चारण में फर्क नजर आता है। वीडियो में अमित शाह ‘सोचते’ शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं न कि ‘सोते’ शब्द का।

निष्कर्ष: पश्चिम बंगाल के छपरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा था कि मोदी जी जहां 24 घंटे देश के गरीबों के बारे में सोचते हैं, वहीं दीदी (ममता बनर्जी) 24 घंटे यह सोचती हैं कि उनका भतीजा कब मुख्यमंत्री बने। उनके इस भाषण के वीडियो को गलत संदर्भ में यह बताते हुए शेयर किया जा रहा है कि उन्होंने यह कहा कि मोदी जी 24 घंटा सोते हैं, ताकि देश के गरीबों का कल्याण हो।

  • Claim Review : अमित शाह ने कहा कि मोदी जी 24 घंटे सोते हैं ताकि गरीबों का कल्याण हो
  • Claimed By : FB User-Gurjeet Mandouria
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later