Fact Check : नायला कादरी नहीं हैं बलूचिस्तान की मुख्यमंत्री, वायरल दावा गलत

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि महिला का नाम डॉ. नायला क़ादरी बलोच है। नायला क़ादरी बलूचिस्तान की  स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले नेताओं में से एक हैं। वो खुद को बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की प्रधानमंत्री बताती हैं। मीर अली मरदान खान डोमकी बलूचिस्तान के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं। 

Fact Check : नायला कादरी नहीं हैं बलूचिस्तान की मुख्यमंत्री, वायरल दावा गलत

विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाती एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महिला वीडियो में भारत की तारीफ करती हुई और पाकिस्तान को मानवाधिकारों का उल्लंघनकर्ता और लोगों पर अत्याचार करने वाला बताती हुई नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह महिला बलूचिस्तान की मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने पाकिस्तान को  जमकर फटकार लगाई है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि महिला का नाम डॉ. नायला कादरी बलोच है। नायला क़ादरी बलूचिस्तान की  स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले नेताओं में से एक हैं। वो खुद को बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की प्रधानमंत्री बताती हैं। मीर अली मरदान खान डोमकी  (Mir Ali Mardan Khan Domki) बलूचिस्तान के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘अशोकभाई हिंडोचा’ ने 26 अक्टूबर 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “She is CM of Balochistan वह बलूचिस्तान की सीएम हैं।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

https://twitter.com/kumar_hariyal/status/1717045867281293483

पड़ताल 

वीडियो को गौर से देखने पर हमने पाया कि वीडियो पर ‘ओ न्यूज’ हिंदी का लोगो लगा हुआ है। हमने इस चैनल को यूट्यूब पर सर्च करना शुरू किया। हमें वायरल वीडियो 27 जुलाई 2023 को शेयर हुआ मिला। मौजूद जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम नायला कादरी है। 

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने महिला के बारे में गूगल पर सर्च करना शुरू किया। सर्च के दौरान हमें महिला की आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स मिली। नायला कादरी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर खुद को बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की प्रधानमंत्री बताया है। 

दैनिक जागरण पर 28 जुलाई 2023 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, “डा. नायला कादरी ने हरिद्वार में ‘दैनिक जागरण’ के साथ यह बात साझा की। इस दौरान उन्होंने स्वयं को बलूचिस्तान की प्रधानमंत्री के तौर पर प्रस्तुत किया। साथ ही यह भी स्वीकारा कि भारत सहित विश्व के किसी भी देश ने अभी तक बलूचिस्तान सरकार और उन्हें प्रधानमंत्री के तौर पर मान्यता नहीं दी है।”

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने बलूचिस्तान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट को खंगालना शुरू किया। वहां पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, “मीर अली मरदान खान डोमकी बलूचिस्तान के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं।” 

हमने बलूचिस्तान के पुराने मुख्यमंत्रियों के बारे में भी सर्च किया। हमें नायला कादरी का नाम कहीं नहीं मिला।

अधिक जानकारी के लिए हमने पाकिस्तान के पत्रकार नैमत खान से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, “वायरल दावा गलत है। मीर अली मरदान खान डोमकी बलूचिस्तान के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने हमारे साथ उनकी तस्वीर को भी शेयर किया। महिला का नाम नायला कादरी है और यह कनाडा और भारत में रहती हैं।” 

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर के 3.5 हजार मित्र हैं और करीब 500 फॉलोअर्स हैं। प्रोफाइल पर यूजर ने खुद को युगांडा का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि महिला का नाम डॉ. नायला क़ादरी बलोच है। नायला क़ादरी बलूचिस्तान की  स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले नेताओं में से एक हैं। वो खुद को बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की प्रधानमंत्री बताती हैं। मीर अली मरदान खान डोमकी बलूचिस्तान के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं। 

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट