X
X

Fact Check: बुजुर्ग महिला की हत्या की कोशिश करता शख्स उनका बेटा नहीं है, गलत दावा वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बेहरमी से बुजुर्ग महिला का गला घोंटते शख्स के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो में नज़र आ रहा व्यक्ति महिला का बेटा नहीं है, बल्कि एक केबल ऑपरेटर है। आंध्रा प्रदेश के वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया गया था।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Feb 1, 2024 at 05:33 PM
  • Updated: Feb 1, 2024 at 05:41 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला पर अत्याचार करते एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें व्यक्ति को बेरहमी से महिला का गला घोंटते हुए देखा जा सकता है। अब कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह शख्स महिला का बेटा है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि दावा गलत है। वायरल वीडियो आंध्र प्रदेश का है। वीडियो में बुजुर्ग महिला का बेटा नहीं है, बल्कि एक केबल ऑपरेटर है। वीडियो को अब भ्रामक दावे से शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर Nazima Sidiqui ने (आर्काइव लिंक) वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ”हे ईश्वर

ये राक्षस कौन है

जो अपनी ही माँ को इतनी बेरहमी से मार दिया

मुझे नहीं पता ये कौन है कहाँ का है लेकिन इतना Repost करो कि ये राक्षस पकड़ा जाये।”

कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है।

https://twitter.com/Ramphal95870795/status/1752531076868940032

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट्स निकाले, फिर इन्हें गूगल इमेज के जरिए सर्च किया। हमें एबीपी लाइव डॉट कॉम पर वीडियो से जुड़ी खबर मिली। 30 जनवरी 2024 को प्रकाशित खबर में दी गई जानकारी के मुताबिक, “आंध्र प्रदेश में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें घर पर काम करने आए केबल टेकनीशियन ने कथित तौर पर बुजुर्ग महिला की हत्या का प्रयास किया। वहां के गवरपालेम में हुई पूरी वारदात कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसकी फुटेज पुलिस के हाथ लगी है। 26 जनवरी 2024 को हुई इस वारदात के आरोपी की पहचान गोविंद के रूप में हुई है।”

वायरल वीडियो से जुड़ी खबर इंडिया टीवी न्यूज की वेबसाइट पर भी मिली। 30 जनवरी 2024 को प्रकाशित खबर में वीडियो के स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल किया है। दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना विशाखापत्तनम के गवारापालेम इलाके में हुई है। जहां एक केबल टेक्नीशियन पर एक बुजुर्ग महिला की सोने की चेन चुराने के इरादे से गला दबाकर हत्या करने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। आरोपी की पहचान गोविंद के रूप में हुई है।

ईटीवी भारत पर 30 जनवरी को प्रकाशित खबर में बताया गया है कि वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम गोविंद है, जो केबल ऑपरेटर का  काम करता है। पीड़ित के बेटे किशोर ने बताया कि आरोपी ने सोमवार सुबह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। किशोर ने इस बात पर गहरा दुख व्यक्त किया कि जो स्थिति उनकी मां के साथ हुई, वह किसी और के साथ न हो।”

वीडियो से जुड़ी अन्य रिपोर्ट्स यहां पढ़ी जा सकती है।

अधिक जानकारी के लिए हमने आंध्र प्रदेश के पत्रकार राहुल देवुलपल्ली से संपर्क किया। उन्होंने बताया, “वीडियो आंध्र प्रदेश का है। पर वीडियो में जो शख्स नजर आ रहा है, वो बुजुर्ग महिला का बेटा नहीं है।”

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाली यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। यूजर के 2 हजार मित्र हैं। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को दिल्ली का रहने वाली बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बेहरमी से बुजुर्ग महिला का गला घोंटते शख्स के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो में नज़र आ रहा व्यक्ति महिला का बेटा नहीं है, बल्कि एक केबल ऑपरेटर है। आंध्रा प्रदेश के वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया गया था।

  • Claim Review : बेटे ने अपनी ही मां को बेरहमी से मार दिया।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर - Nazima Sidiqui
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later