X
X

Fact Check: महात्मा गांधी की तस्वीर को एडिट कर गलत दावे के साथ किया जा रहा है वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि यह तस्वीर एडिटेड है। असल फोटो में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जगह किसी लड़की की फोटो को लगा दिया गया है। ऑरिजिनल तस्वीर में महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Sep 27, 2023 at 04:54 PM
  • Updated: Sep 27, 2023 at 05:01 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर महात्मा गांधी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्‍वीर में महात्मा गांधी को एक लड़की के साथ देखा जा सकता है। यूजर्स इस फोटो को आपत्तिजनक दावों के साथ शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में वायरल दावे को गलत पाया। असल में यह तस्वीर एडिटेड है। जिसमें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जगह किसी लड़की की फोटो को लगा दिया गया है। ऑरिजिनल  तस्वीर में महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘अखिलेश कड़वेकर‘ ने वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा : “आजादी की भयंकर आर पार की लड़ाई-में गांधी जी को नाक से भी लड़ना पड़ा था तब जाकर आजादी मिली।”

पड़ताल

वायरल तस्‍वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने सबसे पहले इस फोटो को गूगल रिवर्स इमेज टूल में अपलोड कर सर्च किया। सर्च के दौरान हमें ऐसी ही तस्‍वीर कई वेबसाइट पर मिली। इंडियन एक्‍सप्रेस की खबर में तस्वीर में महिला की जगह हमें जवाहरलाल नेहरू नजर आए। यानी नेहरू जी को फोटो को एडिट कर इसमें महिला की तस्‍वीर को जोड़ा गया था। इंडियन एक्‍सप्रेस की वेबसाइट पर ‘Remembering Mahatma Gandhi: Rare photos of the Father of the Nation’ की हेडिंग के साथ एक फोटो गैलरी में ऑरिजिनल  तस्‍वीर का इस्‍तेमाल था।

आगे की पड़ताल में हमें ऑरिजिनल  तस्‍वीर वाशिंगटन पोस्ट की वेबसाइट पर भी मिली। यहां  भी तस्वीर में गाँधी जी के साथ नेहरू को देखा जा सकता है

इस फर्जी तस्वीर का विश्वास न्यूज़ ने इससे पहले भी फैक्ट चेक किया है, उस वक्त हमने तस्वीर को लेकर महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी से संपर्क किया था।   उन्होंने हमें बताया था कि यह तस्वीर पिछले कई सालों से वायरल हो रही है, लेकिन यह पूरी तरह फर्जी है, इसमें बापू के साथ नेहरू जी बैठे थे।

फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग में हमने पाया कि यूजर के बायो के मुताबिक, वह कोलकाता में रहते हैं। वहीं, यूजर के 425 फॉलोअर्स  हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि यह तस्वीर एडिटेड है। असल फोटो में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जगह किसी लड़की की फोटो को लगा दिया गया है। ऑरिजिनल तस्वीर में महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।

  • Claim Review : दावा किया जा रहा है कि गांधी जी के सामने कोई लड़की बैठी है
  • Claimed By : FB User: Avishek Kumar
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later