X
X

Fact Check: महिलाओं के लिए लुधियाना पुलिस की फ्री-राइड पहल को महाराष्ट्र सरकार की योजना के रूप में किया जा रहा वायरल

महाराष्ट्र ‘फ्री राइड स्कीम’ के नाम पर वायरल हो रहा दावा विश्वास न्यूज की जांच में गलत निकला। यह नंबर लुधियाना का है। लुधियाना पुलिस ने साल 2019 में महिलाओं के लिए मुफ्त सवारी योजना’ शुरू की थी। नागपुर पुलिस ने भी ऐसी योजना शुरू की है पर वो नंबर अलग है। वायरल पोस्ट में मौजूद नंबर लुधियाना का है।

विश्‍वास न्‍यूज (नई दिल्‍ली)। सोशल मीडिया में महाराष्ट्र पुलिस के नाम से एक मैसेज वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र पुलिस ने महिलाओं के लिए फ्री राइड योजना शुरू की है। इसमें कोई भी महिला घर जाने के लिए पुलिस हेल्‍पलाइन नंबर पर कॉल कर सकती है। पुलिस की गाड़ी महिला को सुरक्षित घर तक पहुंचाएगी। महिलाएं इन हेल्पलाइन नंबरों पर 24X7 कॉल कर सकती हैं। इस मैसेज को आगे शेयर करने के लिए भी कहा गया है।  

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। पड़ताल में यह पोस्‍ट भ्रामक निकली। यह नंबर लुधियाना पुलिस का है। मुफ्त सवारी योजना दिसंबर 2019 में लुधियाना पुलिस द्वारा शुरू की गई थी और यह नंबर जारी किया था। जिसे अब महाराष्ट्र के नाम से शेयर किया जा रहा है। हालांकि, महाराष्ट्र की नागपुर पुलिस ने भी महिलाओं के लिए यह सुविधा शुरू किया है,लेकिन यह नंबर अलग है। वायरल नंबर लुधियाना का है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर Vikram Mahamuni  ने 26 अप्रैल को वायरल पोस्ट को शेयर किया था। यूजर ने अंग्रेजी में पोस्ट में लिखा है, “जो भी महिलाएं सुबह 10 से 6 बजे के बीच फ्री सवारी चाहती हैं, वे इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर वाहन मांग सकती हैं। अब से किसी भी महिला को रात में किसी तरह की परेशानी नहीं हो सकती।”

पोस्ट के अंदर लिखा हुआ है: महाराष्ट्र सरकार का नया फैसला। जहाँ कोई भी महिला जो अकेली हैं और रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच घर जाने के लिए वाहन नहीं ढूंढ पा रही हैं, वह पुलिस हेल्पलाइन नंबर (1091 और* *7837018555) पर कॉल कर सकती हैं और वाहन के लिए अनुरोध कर सकती हैं। वे 24×7 काम करेंगे। नियंत्रण कक्ष वाहन या पास के पीसीआर वाहन/एसएचओ वाहन आएंगे और उसे सुरक्षित उसके घर तक छोड़ देंगे। यह निःशुल्क किया जाएगा। यह संदेश उन सभी को भेजें,जिन्हें आप जानते हैं

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। इस दौरान हमें एनडीटीवी की वेबसाइट पर वायरल दावे से जुड़ी खबर प्रकाशित मिली। 2 दिसंबर 2019 को प्रकशित खबर में बताया गया, “महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए लुधियाना पुलिस ने उन महिलाओं को मुफ्त सवारी की पेशकश की है, जिन्हें देर शाम या रात में कैब नहीं मिल पाती है। महिलाएं पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1091 और 7837018555 पर कॉल कर वाहन के लिए अनुरोध कर सकती हैं। पुलिस आयुक्त राकेश अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि एक पुलिस वाहन उन्हें मुफ्त में छोड़ेगा।”

सर्च के दौरान हमें द ट्रिब्यून की वेबसाइट पर भी वायरल दावे से जुड़ी खबर मिली। 2 दिसंबर 2019 को प्रकशित खबर के मुताबिक, लुधियाना पुलिस ने महिलाओं के लिए मुफ्त सवारी योजना शुरू की है। पुलिस आयुक्त राकेश अग्रवाल ने कहा: “हमने लुधियाना में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। हमारे पास महिलाओं के लिए दो समर्पित हेल्पलाइन नंबर, 1091 और 7837018555 हैं। ये 24×7 खुले हैं। लुधियाना में घर जाने के लिए मुफ्त सवारी पाने के लिए महिलाएं इन नंबरों को डायल कर सकती हैं।”

जांच में आगे हमने महाराष्ट्र पुलिस ने ऐसी कोई स्कीम शुरू की है, इसके बारे में सर्च किया। इस दौरान हमें महाराष्ट्र पुलिस के ट्विटर हैंडल पर 29 नवंबर 2019 को किया गया एक ट्वीट मिला। ट्वीट में इंग्लिश में लिखा गया है। जिसका हिंदी अनुवाद है : कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका जेंडर क्या है, अगर,आपको लगता है कि आपकी सुरक्षा के लिए कोई खतरा है या आप किसी आपात स्थिति में हैं, तो कृपया #Dial100, किसी भी समय, किसी भी स्थान से करें। कॉल करने में संकोच न करें। हम जल्द से जल्द आपकी मदद करने की कोशिश करने का वादा करते हैं।”

सर्च के दौरान हुए पता चला कि महाराष्ट्र की नागपुर पुलिस ने भी महिलाओं के लिए यह सुविधा शुरू की है। नागपुर ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बारे में ट्वीट किया था। ट्वीट में बताया गया,”हम महिलाओं की सुरक्षा के लिए “होम-ड्रॉप” सुविधा प्रदान कर रहे हैं। कोई भी महिला जो अकेली है, जिनके पास घर जाने का कोई साधन नहीं है, उन्हें रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच, हमारे द्वारा सुरक्षित रूप से घर तक नि:शुल्क पहुँचाया जायेगा। डायल 100 या 1091 या 07122561103 “

पहले भी ये मैसेज अलग -अलग दावों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा चूका है। तब इसकी सच्चाई विश्वास न्यूज ने सामने रखी थी। आप हमारी फैक्ट चेक स्टोरी को यहां पढ़ सकते हो।

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण लुधियाना के सीनियर चीफ रिपोर्टर भूपेंद्र सिंह भाटिया से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया,”वायरल दावा गलत है। यह सर्विस सिर्फ लुधियाना के लिए ही है। कई बार इस नंबर को अलग-अलग शहरों के नाम पर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा चुका है।”

पड़ताल के अंतिम चरण में विश्‍वास न्‍यूज ने गलत पोस्‍ट करने वाले यूजर Vikram Mahamuni की जांच की। प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यूजर मुंबई का रहने वाला है। यूजर को फेसबुक पर तकरीबन पांच हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: महाराष्ट्र ‘फ्री राइड स्कीम’ के नाम पर वायरल हो रहा दावा विश्वास न्यूज की जांच में गलत निकला। यह नंबर लुधियाना का है। लुधियाना पुलिस ने साल 2019 में महिलाओं के लिए मुफ्त सवारी योजना’ शुरू की थी। नागपुर पुलिस ने भी ऐसी योजना शुरू की है पर वो नंबर अलग है। वायरल पोस्ट में मौजूद नंबर लुधियाना का है।

  • Claim Review : महाराष्ट्र पुलिस ने महिलाओं के लिए फ्री सवारी योजना शुरू की है।
  • Claimed By : Vikram Mahamuni
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later