X
X

Fact Check : EVM पर स्याही फेंकने की यह घटना महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की, फेक दावे से हो रहा वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि ईवीएम पर स्याही फेकने के वायरल वीडियो का हालिया लोकसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है। असल में यह वीडियो साल 2019 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का है। 5 साल पहले बीएसपी नेता सुनील खांबे ने ठाणे में चल रहे मतदान के दौरान ईवीएम पर स्याही फेंकी थी और ईवीएम मशीन के खिलाफ नारे लगाए थे। 

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Apr 23, 2024 at 05:27 PM
  • Updated: Apr 24, 2024 at 05:28 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर ईवीएम पर स्याही फेंकते एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह हाल ही में नागपुर में हुई घटना का है। शख्स ने पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम मशीन) पर स्याही फेंकी और फिर ईवीएम मशीन के खिलाफ नारेबाजी की।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो का हालिया लोकसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है। असल में यह वीडियो साल 2019 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का है। 5 साल पहले बीएसपी नेता सुनील खांबे ने ठाणे में चल रहे मतदान के दौरान ईवीएम पर स्याही फेंकी थी और ईवीएम मशीन के खिलाफ नारे लगाए थे। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर संदीप मोदी ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “नागपुर में इस बंदे ने ईवीएम मशीन पर स्याही फेंक कर ईवीएम मशीन के खिलाफ नारेबाजी की।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें दावे से जुड़ा वीडियो (आर्काइव लिंक) एबीपी न्यूज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 21 अक्टूबर 2019 को अपलोड किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, बीएसपी लीडर ने ईवीएम पर स्याही फेंकी और ईवीएम मशीन के खिलाफ नारे लगाए थे। 

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट (आर्काइव लिंक) नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 21 अक्टूबर 2019 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल वीडियो महाराष्ट्र के ठाणे में हुई घटना का है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के नेता सुनील खांबे ने ईवीएम पर स्याही फेंक दी। सुनील खांबे ने स्याही डालने के बाद बैलट पेपर से चुनाव कराए जाने की मांग की थी।

दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 21 अक्टूबर 2019 को प्रकाशित एक रिपोर्ट (आर्काइव लिंक) के अनुसार, सुनील खांबे ने ‘ईवीएम मुर्दाबाद’ और ‘ईवीएम नहीं चलेगा’ के नारे भी लगाए थे। मामले को संभालने के लिए पुलिस ने तुरंत सुनील खांबे को हिरासत में लिया और पुलिस स्टेशन ले जाकर पूछताछ की थी।

अधिक जानकारी के लिए हमने महाराष्ट्र की पत्रकार मंजरी फडनिस से बातचीत की। उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो पुराना है। 

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। 

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि ईवीएम पर स्याही फेकने के वायरल वीडियो का हालिया लोकसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है। असल में यह वीडियो साल 2019 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का है। 5 साल पहले बीएसपी नेता सुनील खांबे ने ठाणे में चल रहे मतदान के दौरान ईवीएम पर स्याही फेंकी थी और ईवीएम मशीन के खिलाफ नारे लगाए थे। 

  • Claim Review : लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान नागपुर में एक शख्स ने ईवीएम मशीन पर स्याही फेंक कर ईवीएम मशीन के खिलाफ नारेबाजी की।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर संदीप मोदी
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later