X
X

Fact Check : महाराष्ट्र में दिखे तेंदुए के वीडियो को एमपी का बताकर किया जा रहा शेयर 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि तेंदुए का वायरल वीडियो जबलपुर नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले का  है। इस वीडियो को अब सोशल मीडिया यूजर्स जबलपुर से जोड़ते हुए भ्रामक दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर तेंदुए के एक झुंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तेदुओं को एक गेट से  कूदते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि तेदुओं का यह झुंड मध्य प्रदेश के जबलपुर में देखने को मिला है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो जबलपुर नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले का  है। इस वीडियो को अब सोशल मीडिया यूजर्स जबलपुर से जोड़ते हुए भ्रामक दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर विजय ने 7 मार्च 2024 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “जबलपुर में खमरिया फैक्ट्री के फैमिली क्वार्टर में तेंदुए का परिवार दिखा।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

https://twitter.com/aniltalwar2/status/1765337593930289425

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें वायरल वीडियो फेसबुक यूजर मुकेश मीना सीट के अकाउंट पर शेयर मिला। वीडियो को 7 मार्च 2024 को शेयर करते हुए मुकेश ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में मौजूद एक फैक्ट्री के बाहर का बताया है।

कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस वीडियो को इसी जानकारी के साथ शेयर किया  है।

https://twitter.com/OfchRajesh/status/1765029029940441165

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें वायरल वीडियो से जुड़ी एक रिपोर्ट इंडिया टुडे की आधिकारिक वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 7 मार्च 2024 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, 4 मार्च को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक रिहायशी इलाके में चार तेंदुए घूमते देखे गए। जब तेंदुए आयुध निर्माणी अधिकारी नवीन गेहलोत के बंगले के पास आए तो उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। 

अन्य न्यूज रिपोर्ट्स को यहां पर देखें।

अधिक जानकारी के लिए हमने नईदुनिया जबलपुर के रिपोर्टर धीरज वाजपेयी  की मदद से जबलपुर के वन विभाग के वनरक्षक गुलाब सिंह परिहार से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि जो वीडियो बहु प्रसारित हो रहा है, वह खमरिया का नहीं है। महाराष्ट्र के चंद्रपुर फैक्ट्री के बंगले का है अब तक वन विभाग के पास तेंदुए के मूवमेंट की किसी तरह की सूचना या शिकायत भी नहीं आई हैं। फिर भी आस-पास के क्षेत्रों में टीम  गश्त कराई जा रही है।

हमने की चंद्रपुर वन विभाग की अधिकारी स्वेता बोधु से भी वायरल वीडियो को लेकर बातचीत की। उन्होंने हमें बताया कि यह घटना करीब 4-5 दिन पुरानी है और यह वीडियो टाइगर रिजर्व डिवीजन के आसपास के इलाके की है।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर 2017 से फेसबुक पर सक्रिय है। यूजर ने खुद को जबलपुर मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया है। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि तेंदुए का वायरल वीडियो जबलपुर नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले का  है। इस वीडियो को अब सोशल मीडिया यूजर्स जबलपुर से जोड़ते हुए भ्रामक दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

  • Claim Review : जबलपुर में खमरिया फैक्ट्री के फैमिली क्वार्टर में तेंदुए का परिवार दिखा।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर विजय
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later