X
X

Fact Check : गोहत्या का नहीं, केरल में हुए प्रदर्शन का है ये वायरल वीडियो 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि गाय को जीप पर बांधने का वायरल वीडियो कर्नाटक का नहीं, बल्कि केरल का है और एक प्रदर्शन के दौरान का है। दरअसल  केरल में लोगों ने प्रदर्शन करते हुए बाघ हमले में मारी गई एक गाय को वन विभाग की जीप पर बांध दिया था।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: May 16, 2024 at 06:28 PM
  • Updated: May 16, 2024 at 06:30 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक संवेदनशील वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक में मुस्लिम समुदाय खुलेआम गोहत्या कर रहा है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो कर्नाटक का नहीं, बल्कि केरल का है और एक प्रदर्शन के दौरान का है। दरअसल केरल में लोगों ने प्रदर्शन करते हुए बाघ के हमले में मारी गई एक गाय को वन विभाग की जीप पर बांध दिया था।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर hindutwadi_sangthan ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “कर्नाटक में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर खुले आम गौ हत्या कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन भी कुछ नहीं कर रहे क्यूंकि कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में मुस्लिम आबादी बहुसंख्यक हैं।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने इनविड टूल की मदद से वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। हमें वायरल वीडियो एशिया नेट (आर्काइव लिंक) के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर 17 फरवरी को अपलोड हुआ मिला। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो केरल के वायनाड में हुए एक प्रदर्शन का है। जहां पर गुस्साए लोगों ने मृत गाय को वन विभाग के अधिकारी की जीप पर बांध दिया था। कई अन्य यूजर्स ने भी इस वीडियो (आर्काइव लिंक) को इसी जानकारी के साथ शेयर किया हुआ है।

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट (आर्काइव लिंक) हिंदुस्तान टाइम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 18 फरवरी 2024 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो केरल के वायनाड जिले के पुलपल्ली में हुए प्रदर्शन का है। स्थानीय लोगों ने जंगली जानवरों के हमले से परेशान होकर यह प्रदर्शन किया था। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने बाघ के हमले में मारी गई गाय के शव को वन विभाग की जीप पर बांध दिया था।

अधिक जानकारी के लिए केरल के पत्रकार जिनजू वेणुगोपाल से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया वायरल दावा गलत है। यह वीडियो वायनाड में हुए एक प्रदर्शन का है।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। यूजर को करीब नौ सौ लोग फॉलो करते हैं। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि गाय को जीप पर बांधने का वायरल वीडियो कर्नाटक का नहीं, बल्कि केरल का है और एक प्रदर्शन के दौरान का है। दरअसल  केरल में लोगों ने प्रदर्शन करते हुए बाघ हमले में मारी गई एक गाय को वन विभाग की जीप पर बांध दिया था।

  • Claim Review : कर्नाटक में मुस्लिम समुदाय द्वारा खुले आम गौ हत्या।
  • Claimed By : FB User hindutwadi_sangthan
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later