X
X

Fact Check : भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पेरिस में जीते थे दो साल पहले तीन गोल्ड मेडल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। दावा भ्रामक साबित हुआ। दीपिका ने 2021 में पेरिस के आयोजन में तीन गोल्‍ड जीते थे। उसी से जुड़ी खबर को कुछ सोशल मीडिया यूजर्स भ्रम फैलाने के लिए इस्‍तेमाल कर रहे हैं।

  • By: Ashish Maharishi
  • Published: Jul 18, 2023 at 03:08 PM
  • Updated: Jul 18, 2023 at 03:35 PM

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट वायरल हो रही है। इसमें उनकी एक तस्‍वीर का इस्‍तेमाल करते हुए दावा किया जा रहा है कि दीपिका कुमारी ने पेरिस में हो रहे विश्‍व तीरंदाजी चैंपियनशिप में तीन गोल्‍ड जीते हैं, लेकिन कोई उन्‍हें बधाई नहीं दे रहा है। विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। दावा भ्रामक साबित हुआ। दीपिका ने 2021 में पेरिस के आयोजन में तीन गोल्‍ड जीते थे। उसी से जुड़ी खबर को कुछ सोशल मीडिया यूजर्स भ्रम फैलाने के लिए इस्‍तेमाल कर रहे हैं।

क्‍या हो र‍हा है वायरल

फेसबुक यूजर देवेन राठौड ने 16 जुलाई को एक पोस्‍ट करते हुए दावा किया, “अब तक दीपिका कुमारी को बधाईयों का ताँता लग जाना था, लेकिन सन्नाटा पसरा हुआ है। वजह नहीं जानते? अरे भाई देश की बेटी ने पेरिस में हो रहे विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में 03 गोल्ड जीते हैं! अब किसी क्रिकेटर की एक उंगली थोड़ी न फ्रैक्चर हुई है जो आपको पता लग जाता या भारत क्रिकेट टीम के किसी खिलाड़ी ने शतक थोड़ी न मारा था जो बधाई के संदेश धड़ा धड़ आते! दीपिका ने सिर्फ उस विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड जीता है। जिसमें 55 देश शामिल थे। सोचा बता दूं नहीं तो कहोगे कि भारत गोल्ड नहीं लाता।”

पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसे हाल का मानकर कुछ यूजर्स द्वारा वायरल किया जा रहा है। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने दीपिका कुमारी के नाम से वायरल दावे की जांच के लिए गूगल ओपन सर्च टूल की मदद ली। संबंधित कीवर्ड से सर्च करने पर हमें किसी भी प्रतिष्ठित वेबसाइट पर एक भी ऐसी खबर नहीं मिली, जो इस बात की पुष्टि कर सके कि दीपिका ने हाल-फिलहाल में पेरिस में तीन गोल्‍ड जीते हों।

गूगल सर्च के दौरान टाइम लाइन टूल का इस्‍तेमाल करते हुए पड़ताल को आगे बढ़ाई गई। हमें 27 जून 2021 की एक खबर वर्ल्‍डआर्चरी (worldarchery) नाम की एक वेबसाइट पर मिली। इसमें बताया गया कि फ्रांस के पेरिस में भारत की दीपिका कुमारी ने तीन गोल्‍ड मेडल जीते। इस खबर को यहां पढ़ा जा सकता है।

सर्च के दौरान worldarchery के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर खबर से जुड़ा वीडियो भी मिला। 29 जून 2021 को अपलोड इस वीडियो में बताया गया कि दीपिका कुमारी ने पेरिस में तीन गोल्‍ड मेडल जीता। पूरा वीडियो नीचे देखा जा सकता है।

विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल के अगले चरण में दीपिका कुमारी से संपर्क किया। उनके साथ वायरल पोस्‍ट को शेयर किया। उन्‍होंने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2021 में उन्‍होंने पेरिस में तीन गोल्‍ड मेडल जीते थे। वायरल पोस्‍ट में उसी का जिक्र किया गया है।

पड़ताल के अंत में भ्रामक पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की गई। फेसबुक देवेन राठौड़ के करीब तीन हजार फॉलोअर हैं। यूजर बेंगलुरु का रहने वाला है।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट भ्रामक साबित हुई। दीपिका कुमारी ने 2021 में पेरिस में तीन गोल्‍ड मेडल जीते थे। उसी से जुड़ी खबर को अब भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : दीपिका कुमारी ने हाल ही में पेरिस में हो रहे विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में 03 गोल्ड जीते हैं।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर देवेन राठौड़
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later