Fact Check: गुरमीत राम रहीम के पठान देखने वाली मजाकिया पोस्ट को सच समझ रहे यूजर्स

सटायर वेबसाइट ‘द फॉक्सी’ पर दो हफ्ते पहले आर्टिकल छपा था कि राम रहीम सिंह ने पठान मूवी देखी और इसके बाद उसने पैरोल रद्द करने की मांग की। इसे कुछ यूजर्स सच मानकर शेयर कर रहे हैं।

Fact Check: गुरमीत राम रहीम के पठान देखने वाली मजाकिया पोस्ट को सच समझ रहे यूजर्स

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। गुरमीत राम रहीम सिंह को मिली पैरोल को लेकर विवाद हो रहा है। इस बीच पठान फिल्म और राम रहीम सिंह को जोड़कर एक पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि गुरमीत राम रहीम ने पठान मूवी देखने के बाद पैरोल रद्द करने की मांग की। इसे शेयर कर यूजर्स तंज कस रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि मजाक में लिखे गए आर्टिकल को यूजर्स सच मानकर शेयर कर रहे हैं। दरअसल, सटायर आर्टिकल लिखने वाली द फॉक्सी वेबसाइट ने इसको छापा है। फिलहाल राम रहीम पैरोल पर बाहर है।

क्या है वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर Aman Pratap Rawat (आर्काइव लिंक) ने 25 जनवरी को गुरमीत राम रहीम की फोटो और पठान मूवी का पोस्टर पोस्ट किया। इस पर लिखा है,

पठान देखते ही हरकत में आये गुरमीत राम रहीम, खुद कैंसल कर अपनी पैरोल।
प्रशाशन से खुद को जेल ले जाने की मिन्नते करते दिखा राम रहीम।

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर ओपन सर्च किया। हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली, जिससे इस वायरल दावे की पुष्टि हो सके। दैनिक जागरण में 21 जनवरी को प्रकाशित खबर के अनुसार, राम रहीम सिंह को फिर से पैरोल मिल गई है। वह जेल से बाहर आ गया है। वह बरनावा डेरे के लिए रवाना हो गया है। इस बार उसे 40 दिन की पैरोल मिली है।

द फॉक्सी वेबसाइट पर इससे संबंधित एक खबर मिली। दो हफ्ते पहले अपलोड खबर में लिखा है, ‘सजा काट रहा राम रहीम पैरोल पर बाहर आया था। वह डेरा के कार्यक्रमों के साथ समय बिता रहा था। उसने पठान फिल्म देख ली और बीच में उठकर चला गया। अब वह पैरोल कैंसल कर जेल जाने की बात कर रहा है।’

वेबसाइट की जांच में हमने पाया कि यह एक सटायर वेब पोर्टल है। इस पर प्रकाशित कंटेंट वास्तविक नहीं, बल्कि काल्पनिक है। इसमें पाठकों को नसीहत दी गई है कि इसमें छपे आर्टिकल्स को सच न समझें। मतलब यह लेख व्यंग्य में लिखा गया है।

इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने द फॉक्सी से ट्विटर के जरिए संपर्क किया। उनका कहना है, ‘द फॉक्सी के सभी आर्टिकल काल्पनिक हैं। ये केवल मनोरंजन के लिए हैं।

वहीं, बागपत के स्वतंत्र पत्रकार सचिन त्यागी ने कहा, ‘राम रहीम इस समय सच्चा सौदा डेरा में है। वह 21 जनवरी को 40 दिन के पैरोल पर बाहर आया था। अभी पैरोल कैंसल करने जैसी कोई खबर नहीं है।

गलत पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘अमन प्रताप रावत‘ की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यह पेज 30 जनवरी को बना है।

पठान मूवी से जुड़ी अन्य फैक्ट चेक रिपोर्टस को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

निष्कर्ष: सटायर वेबसाइट ‘द फॉक्सी’ पर दो हफ्ते पहले आर्टिकल छपा था कि राम रहीम सिंह ने पठान मूवी देखी और इसके बाद उसने पैरोल रद्द करने की मांग की। इसे कुछ यूजर्स सच मानकर शेयर कर रहे हैं।

Misleading
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट