X
X

 Fact Check: बेटे अबराम के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख़ खान का पुराना वीडियो वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि शाहरुख़ खान के लालबागचा राजा के दर्शन का वीडियो पुराना है। असल में यह वीडियो साल 2023 का है, जब शाहरुख़ खान अपने बेटे अबराम के साथ मुंबई के मशहूर गणपति पंडाल लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। उसी वीडियो को हालिया बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में शाहरुख़ खान के साथ उनकी पत्नी गौरी नहीं है, बल्कि मैनेजर पूजा ददलानी हैं।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर शाहरुख़ खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अपने छोटे बेटे अबराम और मैनेजर पूजा ददलानी के साथ देखा जा सकता है। अब कुछ लोग इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि शाहरुख़ खान हाल ही में गणेश चतुर्थी के अवसर पर सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचे और उनके साथ उनकी पत्नी गौरी खान हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल भ्रामक गलत है। असल में वायरल वीडियो करीब एक साल पुराना है। दरअसल, साल 2023 में शाहरुख़ खान बेटे अबराम के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे और वीडियो में उनके साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी हैं। वीडियो को हालिया बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘Ugra Ram Potliya’ ने 8 सितंबर 2024 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “*आज गणेश चतुर्थी के मौके पर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान अपनी हिंदू पत्नी गौरी के साथ पहुंचा गणपति देव के सिद्धि विनायक मंदिर (मुंबई)”

वीडियो के ऊपर लिखा हुआ है: हाथो मे नारियल, हाथ जोड़कर छुये गणपति बप्पा के पैर आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पाहुंचे शाहरुख खान

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। हमें वीडियो लालबागचा राजा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 21 सितंबर 2023 को अपलोड किया गया है। वीडियो में शाहरुख़ खान के साथ अबराम और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी नजर आ रहे हैं।

सर्च के दौरान हमें दैनिक जागरण की वेबसाइट पर वीडियो से जुड़ी खबर मिली। 21 सितंबर 2023 को प्रकाशित खबर में बताया गया, शाहरुख़ खान बेटे अबराम के साथ मुंबई के मशहूर गणपति पंडाल लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

हमें वायरल वीडियो NDTV के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी मिला। वीडियो को 21 सितंबर 2023 को अपलोड किया है। इसमें शाहरुख़ खान के साथ अबराम और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी को देखा जा सकता है।

वायरल  वीडियो से जुड़ी अन्य रिपोर्ट्स यहां देखी जा सकती है।

हमने वीडियो को मुंबई में एंटरटेनमेंट को कवर करने वालीं दैनिक जागरण की वरिष्ठ पत्रकार स्मिता श्रीवास्तव के साथ शेयर किया। उन्होंने वीडियो को पुराना बताया है।

अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 6 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर राजस्थान के बाड़मेर का रहने वाला है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि शाहरुख़ खान के लालबागचा राजा के दर्शन का वीडियो पुराना है। असल में यह वीडियो साल 2023 का है, जब शाहरुख़ खान अपने बेटे अबराम के साथ मुंबई के मशहूर गणपति पंडाल लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। उसी वीडियो को हालिया बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में शाहरुख़ खान के साथ उनकी पत्नी गौरी नहीं है, बल्कि मैनेजर पूजा ददलानी हैं।

  • Claim Review : शाहरुख़ खान हाल ही में गणेश चतुर्थी के अवसर पर सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचे
  • Claimed By : फेसबुक यूजर - Ugra Ram Potliya
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later