Fact Check: गणेश चतुर्थी मनाते विराट-अनुष्का की पुरानी तस्वीर को हाल का बताकर किया जा रहा शेयर 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि विराट और अनुष्का की गणेश चतुर्थी मनाते वायरल तस्वीर करीब एक साल पुरानी है। दरअसल, साल 2023 में विराट और अनुष्का ने अपने घर पर गणपति की स्थापना की थी। यह तस्वीर उसी दौरान की है।

Fact Check: गणेश चतुर्थी मनाते विराट-अनुष्का की पुरानी तस्वीर को हाल का बताकर किया जा रहा शेयर 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि दोनों ने हाल ही में गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट किया है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल भ्रामक गलत है। असल में वायरल तस्वीर करीब एक साल पुरानी है। दरअसल, साल 2023 में विराट और अनुष्का ने अपने घर पर गणपति की स्थापना की थी। यह तस्वीर उसी दौरान की है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर  ‘जय श्री ॐ बन्ना 7773’ने 9 सितंबर 2024 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “विराट कोहली और अनुष्का ने मनायी गणेश चतुर्थी,कोई पत्थरदिल ही होगा जो आज इग्नोर करेगा।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

दूसरे फेसबुक यूजर रतन यादव ने एक अन्य तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “विराट-अनुष्का के घर गणेश चतुर्थी।” 

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। हमें वायरल तस्वीर एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में मिली। रिपोर्ट को 19 सितंबर 2023 को अपलोड किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, विराट और अनुष्का ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर घर पर  गणपति की स्थापना की थी। इसी की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने विराट और अनुष्का के सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालना शुरू किया। हमें वायरल तस्वीरें अनुष्का शर्मा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिली। तस्वीरों को 19 सितंबर 2023 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, उन्होंने घर में  गणपति की स्थापना की थी और इस सेलिब्रेशन की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। 

दूसरी तस्वीर हमें एएनआई की आधिकारिक वेबसाइट की एक रिपोर्ट में मिली। रिपोर्ट को 25 सितंबर 2023 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, नीति मोहन और निहार पांड्या विराट-अनुष्का के घर गणपति के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। 

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी से  संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल तस्वीरें पुरानी हैं।

अंत में हमने फोटो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर जय श्री ॐ बन्ना 7773 के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 33 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि विराट और अनुष्का की गणेश चतुर्थी मनाते वायरल तस्वीर करीब एक साल पुरानी है। दरअसल, साल 2023 में विराट और अनुष्का ने अपने घर पर गणपति की स्थापना की थी। यह तस्वीर उसी दौरान की है।

Misleading
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट