X
X

Fact Check: इंडिया का फुल फॉर्म ‘Independent Nation Declared In August’ नहीं है

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। इंडिया का कोई फुल फॉर्म नहीं है। यह नाम संस्कृत और पारसी शब्द इंडस से लिया गया है,।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Aug 16, 2022 at 04:44 PM
  • Updated: Aug 16, 2022 at 05:14 PM

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर वायरल एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि हमारे देश इंडिया (INDIA) के नाम का फुल फॉर्म ‘Independent Nation Declared In August’ है।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। इंडिया का कोई फुल फॉर्म नहीं है। यह नाम संस्कृत और पारसी शब्द इंडस से बना है।

क्‍या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर Jeetu Lakhani ने वायरल वीडियो को पोस्‍ट करते हुए लिखा “According to Oxford Dictionary how the word INDIA formed and 90% of Indians do not know this.

I Independent

N Nation

D Declared

I In

A August”

फेसबुक पोस्‍ट के आकाईव्‍ड वर्जन को यहां क्लिक करके देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल मैसेज की सच्‍चाई जानने के लिए सबसे पहले कीवर्ड सर्च का सहारा लिया। हमें इंडिया शब्द का इस्तेमाल 1947 से पहले भी कई आधिकारिक ब्रिटिश डॉक्युमेंट्स में मिला। यहाँ तक कि आज़ादी से 89 साल पहले 1858 में आये गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया एक्ट में भी इंडिया का नाम इस्तेमाल किया गया था।

चूंकि, वायरल पोस्ट में ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी का नाम लिया गया है इसलिए हमने ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी पर इंडिया सर्च किया। जवाब में कहीं भी वायरल दावे जैसी कोई फुल फॉर्म नहीं आयी। जवाब में लिखा हुआ आया “a country in southern Asia which used to be part of the British Empire. It became independent and a member of the Commonwealth in 1947.” जिसका हिंदी अनुवाद होता है, “दक्षिणी एशिया का एक देश जो कभी ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा हुआ करता था। यह 1947 में स्वतंत्र हुआ और राष्ट्रमंडल का सदस्य बन गया।”

अब हमने ढूंढा कि इंडिया नाम कहां से लिया गया है। हमें कई वेबसाइटों पर यह जानकारी मिली, “इंडिया नाम इंडस से लिया गया है, जो पुराने फ़ारसी शब्द है।”

हमने इस विषय में जाने माने इतिहासकार और लेखक अक्षय जोग से संपर्क साधा। उन्होंने हमें बताया “यह पोस्ट बिल्कुल गलत है। इंडिया नाम सिंधु घाटी (Indus) से निकला है।”

विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल के अंत में वायरल दावे को शेयर करने वाले यूजर की जांच की। फेसबुक यूजर Ravi Ramesh Punjani की सोशल स्‍कैनिंग में पता चला कि यूजर मुंबई का रहने वाला है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। इंडिया का कोई फुल फॉर्म नहीं है। यह नाम संस्कृत और पारसी शब्द इंडस से लिया गया है,।

  • Claim Review : ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के अनुसार INDIA शब्द कैसे बना और 90% भारतीय यह नहीं जानते। I Independent, N Nation, D Declared, I In, A August.
  • Claimed By : Facebook user जीतू लेखनी
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later