X
X

Fact Check : गुजरात में हनुमान जी के भित्तिचित्र को नुकसान पहुंचाने के मामले में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं

वायरल हो रहा वीडियो गुजरात के सालंगपुर का है। यहां हनुमान जी की प्रतिमा के नीचे विवादास्‍पद भित्ति चित्र लगाए जाने से नाराज हर्षद गढ़वी ने मंदिर में पहुंच कर भित्तिचित्र तोड़ने की कोशिश की थी।

  • By: Ashish Maharishi
  • Published: Sep 7, 2023 at 12:10 PM
  • Updated: Sep 7, 2023 at 12:27 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक शख्‍स को हनुमान जी की बड़ी-सी मूर्ति के नीचे बने कुछ हिस्‍सों को तोड़ते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर कर कुछ यूजर्स धर्म विशेष के लोगों पर निशाना साधते हुए भड़काऊ पोस्ट कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि एक मुस्लिम शख्‍स हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित कर रहा है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को भ्रामक पाया। वायरल हो रहा वीडियो गुजरात के सालंगपुर का है। यहां हनुमान जी की प्रतिमा के नीचे विवादास्‍पद भित्ति चित्र लगाए जाने से नाराज हर्षद गढ़वी ने मंदिर में पहुंच कर भित्तिचित्र तोड़ने की कोशिश की थी। बाद में उसे और उसके दो सहयोगियों जयसिंह भरवाड और बलदेव भरवाड को अरेस्‍ट कर लिया गया था। इस मामले में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं था।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक यूजर Krishna Channdra Bung ने 4 सितंबर 2023 को एक वीडियो को पोस्‍ट करते हुए दावा किया, “हिन्दूओं के आराध्य भगवान श्री हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित करता एक इस्लामिक मुस्लिम। यह सब अपने वोट के लालची नेताओं और कमजोर न्याय व्यवस्था / न्यायलयों की देन है । वर्ना शायद ही भारत में ऐसी हिम्मत कर सके। हिन्दू समाज को नपुंसकता और कायरता छोडनी पडेगी ,अपनी सुरक्षा के इंतजाम खुद करने पड़ेंगे। सरकार, प्रशासन, पुलिस, न्यायालय यह सब सिर्फ दिखावे की है। बल मे बल अपना बल।”

पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्वास न्यूज ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तीस सेकंड के वीडियो को गौर से देखा। इस वीडियो में सफेद कपड़े पहने एक शख्‍स को हनुमान जी की प्रतिमा के नीचे के चबूतरे पर बने भित्ति चित्रों को नुकसान पहुंचाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद पुलिस के कुछ जवान आकर उसे रोकते हैं। विश्वास न्यूज ने इस वीडियो से जुड़े कीवर्ड्स (हनुमान प्रतिमा, तोड़फोड़…) के आधार पर इसे गूगल ओपन सर्च टूल की मदद से खोजा।

हमें न्यूज 18 इंडिया की वेबसाइट पर 3 सितंबर 2023 को अपलोड एक खबर मिली। इस रिपोर्ट में वायरल वीडियो के ग्रैब्‍स का इस्‍तेमाल देखा जा सकता है। खबर में बताया गया कि गुजरात के बोटाद जिले के भगवान हनुमान को स्वामीनारायण संप्रदाय के संत सहजानंद स्वामी के सामने घुटने टेकते हुए चित्रित करने वाले भित्तिचित्र को नुकसान पहुंचाने के आरोप में स्‍थानीय पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक की पहचान हर्षद गढवी के रूप में हुई है। इसके अलावा उसके दो सहयोगियों जयसिंह भरवाड और बलदेव भरवाड भी अरेस्‍ट किया गया। पूरी खबर यहां क्लिक करके पढ़ी जा सकती है।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए वायरल वीडियो को यूट्यूब पर सर्च किया। हमें एआर मीडिया न्‍यूज के चैनल पर 4 सितंबर 2023 को अपलोड की गई एक वीडियो रिपोर्ट मिली। इस वीडियो को भी गुजरात का बताया गया। इस वीडियो को यहां देखा जा सकता है।

https://www.youtube.com/watch?v=kc5hdW3ZIeQ

सर्च के दौरान द वायर की वेबसाइट पर वायरल वीडियो से जुड़ी खबर मिली। इसमें भी व्‍यक्ति का नाम हर्षद गढ़वी बताया गया। यह खबर 5 सितंबर 2023 को प्रकाशित की गई। पूरी खबर को यहां पढ़ा जा सकता है।

विश्वास न्यूज की अबतक की पड़ताल से यह साबित हो चुका था कि वायरल वीडियो में दिख रहा शख्‍स मुस्लिम नहीं है। विश्वास न्यूज ने इस संबंध में दैनिक जागरण के गुजरात के स्‍टेट ब्‍यूरो शत्रुघ्न शर्मा से संपर्क कर उनके साथ वायरल दावे को साझा किया। उन्होंने बताया कि वीडियो में भित्ति चित्रों को नुकसान पहुंचाने वाले शख्‍स का नाम हर्षद गढ़वी है। उसने विवादित भित्ति चित्रों से नाराज होकर ऐसा कदम उठाया था। इसमें कोई मुस्लिम शामिल नहीं था।

पड़ताल के अंत में फेसबुक यूजर Krishna Channdra Bung के अकाउंट की जांच की गई। पता चला कि यूजर को 4.6 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट का दावा फर्जी साबित हुआ। गुजरात के हनुमान जी के भित्ति चित्र को नुकसान पहुंचाने वाले शख्‍स का नाम हर्षद गढ़वी था। इसमें कोई मुसलमान शामिल नहीं था। इसे गलत सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है।

  • Claim Review : मुसलमान ने तोड़ा हनुमान जी का भित्ति चित्र
  • Claimed By : फेसबुक यूजर Krishna Channdra Bung
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later