X
X

Fact Check: 2024 चुनाव में वोट के बदले कांग्रेस की तरफ से फ्री रिचार्ज देने का दावा फेक

विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी कांग्रेस के नाम से वायरल किया जा रहा दावा गलत है। राहुल गांधी की तरफ से 2024 के चुनाव में वोट के लिए फ्री रिचार्ज नहीं दिया जा रहा है। वायरल किया जा रहा लिंक फर्जी है।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Jan 8, 2024 at 05:26 PM
  • Updated: Jan 10, 2024 at 10:02 AM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सोशल मीडिया पर कई तरह के फर्जी और भ्रामक दावे किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राहुल गांधी के नाम पर फ्री रिचार्ज देने के दावे से एक पोस्ट शेयर की जा रही है। यूजर दावा कर रहे हैं कि राहुल गांधी द्वारा 2024 के चुनाव के लिए सभी यूजर्स को 28 दिन वाला रिचार्ज फ्री में दिया जा रहा है।

विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि वायरल दावा फर्जी हैं। राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी की तरफ से फ्री रिचार्ज नहीं दिया जा रहा है। वायरल लिंक कोई रिचार्ज लिंक नहीं है। यूजर किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।

क्या है वायरल पोस्ट में?

विश्वास न्यूज के टिपलाइन नंबर +91 9599299372 पर कुछ यूजर्स ने इस पोस्ट को भेजकर इसकी सच्चाई बताने का अनुरोध किया।

फेसबुक यूजर Nadeem Khan ने 6 जनवरी 2024 को पोस्ट (आर्काइव लिंक) शेयर की है। पोस्ट करते हुए दावा किया गया है, “Congress(राहुल गांधी) के द्वारा सभी भारतीय यूजर्स को ₹239 का 28 दिन वाला रिचार्ज फ्री में दे रहे है ताकि 2024 के चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोग कांग्रेस को वोट कर सकें और 2024 में कांग्रेस सरकार बन सके।

मैंने भी इससे अपना 28 दिन का फ़्री Recharge किया है, आप भी अभी नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करके 28 दिन का Free Recharge प्राप्त करें केवल वीडियो देखें https://youtu.be/jYbCZ6Ga-0A?si=nE7E7BODviGCA8lD

पड़ताल

वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने कुछ कीवर्ड के साथ सर्च किया। हमें वायरल दावे से जुड़ी कोई खबर नहीं मिली। जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने राहुल गांधी के वेरिफाइड सोशल मीडिया हैंडल को सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई पोस्ट नहीं मिली।

पड़ताल में आगे हमने कांग्रेस पार्टी के वेरिफाइड सोशल मीडिया हैंडल और वेबसाइट को भी खंगाला। हमें दावे की पुष्टि करती कोई भी जानकारी नहीं मिली।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने पोस्ट के साथ दिए गए लिंक को चेक किया। लिंक पर क्लिक करने पर My life with family नाम के यूट्यूब चैनल का लिंक (आर्काइव लिंक) ओपन हुआ।

वायरल पोस्ट के बारे में जानने के लिए हमने दिल्ली हाई कोर्ट में साइबर क्राइम एडवोकेट दीपक मयूर से संपर्क किया। उन्होंने वायरल लिंक को फर्जी बताया है। उनका कहना है कि इस तरह के लिंक्स बनाने के दो कारण है। पहला वीडियो पर व्यूज बढ़ाना। दूसरा आजकल हमारा सारा डेटा हमारे फ़ोन पर मौजूद है। हमारी निजी जानकारी हैक करने के लिए इस तरह के लिंक्स बनाए जाते हैं। इस तरह के साइबर क्राइम आजकल बहुत बढ़ गए हैं। यूजर ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। 

वायरल पोस्ट को लेकर हमने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल लिंक फर्जी है। कांग्रेस या राहुल गांधी की तरफ से कोई फ्री रिचार्ज नहीं दिया जा रहा है।

पहले भी कई पार्टियों के नाम से फ्री रिचार्ज के फर्जी दावे सोशल मीडिया पर वायरल किए जा चुके हैं। जिनकी जांच विश्वास न्यूज ने की है। फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को यहां पढ़ें।

अंत में हमने फर्जी दावे को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 281 लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी कांग्रेस के नाम से वायरल किया जा रहा दावा गलत है। राहुल गांधी की तरफ से 2024 के चुनाव में वोट के लिए फ्री रिचार्ज नहीं दिया जा रहा है। वायरल किया जा रहा लिंक फर्जी है।

  • Claim Review : राहुल गांधी द्वारा 2024 के चुनाव के लिए सभी यूजर्स को 28 दिन वाला रिचार्ज फ्री में दिया जा रहा है।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -Nadeem Khan
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later