Fact Check: ‘ब्रह्मास्त्र’ पर BBC हिंदी के नाम से फेक ट्वीट वायरल, करण और रणबीर ने नहीं किया पाकिस्तान को मदद का ऐलान

बीबीसी हिंदी के नाम से फेक ट्वीट को वायरल किया जा रहा है। बीबीसी ने ऐसी कोई भी खबर न तो चलाई है और न ही ट्वीट की है। करण जौहर, आलिया भट्ट व रणबीर द्वारा पाकिस्तान बाढ़ पीड़ितों को दान दिए जाने और मूवी हिट होने पर 51 करोड़ रुपये दान देने का ऐलान करने वाला दावा भी गलत है।

Fact Check: ‘ब्रह्मास्त्र’ पर BBC हिंदी के नाम से फेक ट्वीट वायरल, करण और रणबीर ने नहीं किया पाकिस्तान को मदद का ऐलान

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। बॉलीवुड मूवी ‘ब्रह्मास्त्र’ रिलीज होने से पहले सोशल मीडिया पर मूवी से जुड़े करण जौहर, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर से संबंधित कथित खबर के ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इस पर बीबीसी हिंदी का लोगो और यूजर नेम लिखा हुआ है। स्क्रीनशॉट में लिखा है कि करण जौहर, आलिया और रणबीर पाकिस्तान में आई बाढ़ के प्रभावितों की मदद को आगे आए हैं। करण जौहर ने 5 करोड़ और आलिया भट्ट व रणबीर ने 1-1 करोड़ रुपये दिए हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म हिट होने पर उन्होंने 51 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बीबीसी न्यूज ने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया है। वायरल स्क्रीनशॉट फर्जी है।

क्या है वायरल पोस्ट में

फेसबुक यूजर Kishan Dangi (आर्काइव लिंक) ने 1 सितंबर को यह स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा,

बॉलीवुड ने पाकिस्तान में आई बाढ़ के लिए दरियादिली दिखानी शुरू कर दी करण जौहर ने 5 करोड़ आलिया भट्ट रणबीर कपूर ने एक-एक करोड़ पाकिस्तान को भेज दिया और कहा है कि अगर ब्रह्मास्त्र मूवी सफल हुई तो 51 करोड और देंगे खुदा से दुआ की है कि पाकिस्तान को राहत दे और पूरी दुनिया पाकिस्तान को सहायता दे बाकी अब तुम सोचो हिंदुओं कि बॉलीवुड का क्या करना है

ट्विटर यूजर @Optimismoflove (आर्काइव लिंक) ने भी 1 सितंबर को इस स्क्रीनशॉट को शेयर किया है।

https://twitter.com/Optimismoflove/status/1565394185603391488

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले बीबीसी न्यूज हिंदी (आर्काइव लिंक) के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को देखा। 2 सितंबर को इससे किया गया ट्वीट मिला, जिसमें वायरल स्क्रीनशॉट को फेक बताया गया है। इसमें लिखा है कि ऐसा कोई भी ट्वीट या खबर वहां नहीं की गई है।

इस बारे में हमने बीबीसी हिंदी के डिजिटल हेड मुकेश शर्मा से संपर्क किया। उन्होंने इसे फेक बताया है।

इसके बाद हमने दूसरे दावे की पड़ताल शुरू की। इसके लिए कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। इसमें हमें किसी भी विश्वसनीय वेबसाइट पर ऐसी कोई खबर नहीं मिली। अगस ऐसा कुछ होता तो कहीं खबर तो छपती। ब्रह्मास्त्र के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली।

इस बारे में मुंबई में एंटरटेनमेंट के सीनियर जर्नलिस्ट पराग छापेकर से बात की। उनका कहना है, ‘ऐसा कुछ भी नहीं है। यह कोरी अफवाह है।

फेक स्क्रीनशॉट को शेयर करने वाले फेसबुक पेज ‘किशन डांगी‘ को हमने स्कैन किया। 23 मई 2021 को बने इस पेज को करीब एक हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: बीबीसी हिंदी के नाम से फेक ट्वीट को वायरल किया जा रहा है। बीबीसी ने ऐसी कोई भी खबर न तो चलाई है और न ही ट्वीट की है। करण जौहर, आलिया भट्ट व रणबीर द्वारा पाकिस्तान बाढ़ पीड़ितों को दान दिए जाने और मूवी हिट होने पर 51 करोड़ रुपये दान देने का ऐलान करने वाला दावा भी गलत है।

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट