X
X

Fact Check: रतन टाटा के जन्मदिन पर टाटा कंपनी की तरफ से फ्री रिचार्ज ऑफर के नाम से फर्जी पोस्ट वायरल

विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा फर्जी निकला। टाटा कंपनी की तरफ से इस तरह का कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। टाटा कंपनी के नाम से पोस्ट को गलत जानकारी के साथ वायरल किया जा रहा है। इस तरह के लिंक्स पर क्लिक न करें।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज): सोशल मीडिया पर रतन टाटा के जन्मदिन से जुड़ी एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि रतन टाटा के जन्मदिन पर टाटा कंपनी ने सभी भारतीय यूजर को 719 रुपए का 84 दिन वाला रिचार्ज फ्री में देने का वादा किया है।

विश्वास न्यूज ने जांच में वायरल पोस्ट को फर्जी पाया। टाटा कंपनी की तरफ से ऐसा कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।

क्या है वायरल पोस्ट में

फेसबुक यूजर “Shahzad Khan”ने (आर्काइव लिंक ) 13 सितंबर को पोस्ट शेयर की है और लिखा है ,”*TATA BIRTHDAY* ऑफर *टाटा कंपनी* अपने *रतन टाटा* के जन्मदिन पर दे रहा है सभी भारतीय यूजर को *₹719* का 84 दिन वाला रिचार्ज फ्री में देने का वादा किया है तो अभी निचे नीले रंग की लिंक पर क्लिक करके अपने नंबर पर रिचार्ज करे। tatacashback.online”

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे मिलते-जुलते दावों के साथ शेयर कर रहे हैं।

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल विश्वास न्यूज ने टाटा कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स को खंगालने से की। हमने इंस्टाग्राम, आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट और फेसबुक पेज को खंगाला। हमें वायरल दावे से जुड़ी ऐसी कोई पोस्ट शेयर की हुई नहीं मिली।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हम टाटा की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचे। वेबसाइट पर हमने वायरल दावे को सर्च किया। हमें कोई भी जानकारी यहां नहीं मिली। ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर टाटा की तरफ से फ्री रिचार्ज जैसा कोई ऑफर दिया जाता, तो इसकी जानकारी सोशल मीडिया और वेबसाइट पर जरूर होती। पर हमें दावे की पुष्टि करती कोई भी जानकारी नहीं मिली।

पहले भी रतन टाटा के जन्मदिन पर फ्री रिचार्ज से जुड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। तब दावा किया गया था, “रतन टाटा के जन्मदिन के मौके पर टाटा कंपनी ने सभी भारतीय यूजर को 239 रुपए का 28 दिन वाला रिचार्ज फ्री में देने का वादा किया है।” जब विश्वास न्यूज ने इस पोस्ट की जांच की तो सच्चाई कुछ और ही निकली। हमारी जांच में दावा फर्जी निकला था। लिंक को धोखाधड़ी करने के लिए बनाया गया था। उस फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।

इस बारे में हमने भारतीय साइबर आर्मी के संस्थापक किसलय चौधरी से बात की। उनका कहना है, ‘यह लिंक फर्जी है। ऐसे किसी भी संदेहजनक लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। अगर टाटा की तरफ से ऐसा कोई ऑफर दिया जाएगा तो उनकी वेबसाइट और सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी होगी। यूजर को ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी जांच कर लेनी चाहिए।

चूंकि पोस्ट सितंबर में वायरल हुआ है, तो हमने रतन टाटा के जन्मदिन के बारे में सर्च किया। हमें पता चला कि उनका जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में हुआ था। उनके बर्थडे पर फ्री रिचार्ज जैसे ऑफर से जुड़ी हमें कोई खबर या पोस्ट नहीं मिली।

पड़ताल के अंत में हमने इस लिंक को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर शहज़ाद खान के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर ने ‘फैशन हब फॉर मैन एंड वीमेन’ नाम के फेसबुक पेज पर पोस्ट को शेयर किया है। इस पेज के 664 मेंबर हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा फर्जी निकला। टाटा कंपनी की तरफ से इस तरह का कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। टाटा कंपनी के नाम से पोस्ट को गलत जानकारी के साथ वायरल किया जा रहा है। इस तरह के लिंक्स पर क्लिक न करें।

  • Claim Review : रतन टाटा के जन्मदिन पर टाटा कंपनी सभी यूजर को 719 रुपए का 84 दिन वाला रिचार्ज फ्री में दे रही है।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -Shahzad Khan
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later