Fact Check: हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की बढ़त दिखाती ओपिनियन पोल की यह तस्वीर एडिटेड

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि हरियाणा ओपिनियन पोल के नाम से वायरल स्क्रीनशॉट एडिटेड है और उसे गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। असली ग्राफिक में लोकसभा के एग्जिट पोल के बारे में बताया गया है। हरियाणा में 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव हुए थे। रिपब्लिक मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार, हरियाणा में बीजेपी को 7 से 9 और इंडी गठबंधन को 1 से 3 तक सीटें मिल सकती हैं। 

Fact Check: हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की बढ़त दिखाती ओपिनियन पोल की यह तस्वीर एडिटेड

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। हरियाणा विधानसभा चुनाव के ओपिनियन पोल को लेकर सोशल मीडिया पर एक ग्राफिक तेजी से वायरल हो रहा है। स्क्रीनशॉट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सकती है। कांग्रेस को 35 से 40 तक सीटें मिल सकती हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी  25 से 36 तक सीटें जीत सकती है। वहीं आम आदमी पार्टी 15 से 20 तक सीटें मिल सकती है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वायरल स्क्रीनशॉट एडिटेड है और उसे गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। असली ग्राफिक लोकसभा चुनाव 24 के एग्जिट पोल का था। हरियाणा में 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव हुए थे। रिपब्लिक मैट्रिज  के एग्जिट पोल के अनुसार, हरियाणा में बीजेपी को 7 से 9 और इंडी गठबंधन को 1 से 3 तक सीटें मिल सकती हैं। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर सचिन भट्टी जी ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “हम सर्वे में नहीं सीधा सरकार में आते है। हरियाणा की जनता की राजनैतिक समझ को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए। ये सत्ता परिवर्तन की लड़ाई है और परिवर्तन कभी पुरानी पार्टी नहीं लाती।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने ग्राफिक के स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें असली ग्राफिक ईटीवी भारत की एक रिपोर्ट में मिला। रिपोर्ट को एक जून 2024 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट में कई संगठनों के लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के बारे में बताया गया है। वायरल स्क्रीनशॉट रिपब्लिक मैट्रिज के एग्जिट पोल का है। असली स्क्रीनशॉट में 10 सीटों के बारे में बताया गया है। असली एग्जिट पोल के अनुसार, हरियाणा में बीजेपी को 7 से 9 सीटें और कांग्रेस को 1 से 3 तक सीटें मिल सकती थी। इसके अलावा जेजेपी को जीरो और आईएनएलडी को भी जीरो सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। 

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने गूगल पर कई अन्य कीवर्डस की मदद से रिपब्लिक मैट्रिज के पोल के बारे में सर्च करना शुरू किया। हमें रिपब्लिक की आधिकारिक वेबसाइट पर एग्जिट पोल की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट को एक जून 2024 को प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट में लोकसभा चुनाव के बारे में बताया गया है कि किस राज्य में कौन-सी पार्टी कितनी सीटें जीत सकती है। इस रिपोर्ट में हरियाणा को लेकर बताया गया है कि वहां पर 10 सीटों पर लोकसभा के चुनाव हुए हैं, जिनमें से बीजेपी 8 सीटें तक जीत सकती है,जबकि इंडी अलायंस दो सीटें जीत सकती है। 

दोनों के बीच के अंतर को नीचे देखा जा सकता है।

जांच के दौरान हमें टाइम्स नाउ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर हरियाणा विधानसभा चुनाव के ओपिनियन पोल से जुड़ी एक रिपोर्ट मिली। वीडियो को 16 अगस्त 2024 को अपलोड किया गया था। रिपोर्ट में टाउम्स नाउ ने मैट्रिज सर्वे एजेंसी के पोल को दिखाया है। रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी गठबंधन को हरियाणा में  37 से 42 तक सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस 33 से 38 सीटों पर जीत हासिल कर सकती हैं। वहीं जेजेपी को लेकर बताया गया है कि उन्हें 3 से 8 सीटों पर जीत मिल सकती है। अन्य को 7 से 12 सीटें जीत सकती है। हमें पड़ताल के दौरान हरियाणा विधानसभा को लेकर रिपब्लिक मैट्रिज का कोई ओपिनियन पोल नहीं मिला।

अधिक जानकारी के लिए हमने ईटीवी के वरिष्ठ पत्रकार अशुतोष झा से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल पोस्ट एडिटेड है। 

अंत में हमने पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि हरियाणा ओपिनियन पोल के नाम से वायरल स्क्रीनशॉट एडिटेड है और उसे गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। असली ग्राफिक में लोकसभा के एग्जिट पोल के बारे में बताया गया है। हरियाणा में 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव हुए थे। रिपब्लिक मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार, हरियाणा में बीजेपी को 7 से 9 और इंडी गठबंधन को 1 से 3 तक सीटें मिल सकती हैं। 

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट