X
X

Fact Check: दलित लड़की से मारपीट का करीब ढाई साल पुराना वीडियो भ्रामक दावे से वायरल, चोरी के शक में हुई थी पिटाई

अमेठी में दिसंबर 2021 में मोबाइल चोरी के शक में दलित लड़की से पिटाई का वीडियो सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। पुराने वीडियो को अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

Fact Check, Amethi, Viral Video,

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। उत्तर प्रदेश से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक एक लड़की को पीटते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान वहां कुछ और लोग भी मौजूद हैं, जिनमें से एक इस घटना का वीडियो बना रहा है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि मंदिर से पानी पीने पर दलित लड़की को कुछ ठाकुरों ने पीटा है। हाल में ही इसे शेयर करने के तरीके से लग रहा है जैसे घटना हाल-फिलहाल की हो।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल दावे की जांच की तो पता चला कि वीडियो दिसंबर 2021 का है। अमेठी में कुछ युवकों ने एक दलित लड़की को चोरी के शक में पीटा था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। उन पर पॉक्सो एक्ट और एसी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।

क्या है वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर Wasimul Huda Kandhalvi (आर्काइव लिंक) ने 13 अप्रैल को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,

“योगी के राज में लड़कियों की पूजा की जा रही है।
बिना अनुमति के मंदिर से पानी पीने पर दलित समाज की 8 वर्षीय लड़की को ठाकुरों द्वारा पीटा जा रहा है और प्रताड़ित किया गया!
पता नहीं इस देश से यह भेद भाव कब खत्म होगा

पड़ताल

लड़की की पिटाई वाले वीडियो की पड़ताल के लिए हमने इसका कीफ्रेम निकालकार उसे गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। 29 दिसंबर 2021 को इससे संबंधित खबर टाइम्स नाउ की वेबसाइट पर छपी है। इसमें कीफ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। खबर के अनुसार, मामला अमेठी के रायपुर फुलवारी गांव का है। वहां से एक लड़की से मारपीट का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज में लड़की को मोबाइल चुराते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद सूरज सोनी और उसका दोस्त लड़की को पकड़कर घर ले आए और वहां उसे बुरी तरह पीटा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया में 30 दिसंबर 2021 को छपी खबर में लिखा है, “अमेठी में मोबाइल चोरी के शक में दलित लड़की से पिटाई के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी अर्पित कपूर का कहना है कि 27 दिसंबर को लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसके बाद केस दर्ज कर लिया गया है। लड़की के पिता ने पुलिस को सूचित किया है कि उनकी बेटी मानसिक रूप से अस्थिर है और रास्ता भटकने के बाद आरोपी के घर में घुस गई। आरोपी ने उसे चोर समझा और उसकी पिटाई कर दी। आरोपियों पर POCSO और SC/ST एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों शुभम गुप्ता, राहुल सोनी और सूरज सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

हिन्दुस्तान लाइव में भी 28 दिसंबर 2021 को इस घटना से संबंधित खबर को देखा जा सकता है।

29 दिसंबर को ही अमेठी पुलिस के एक्स हैंडल से सीओ अर्पित कपूर का वीडियो बयान पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया गया है। इसमें वह कह रहे हैं कि वीडियो सामने आने के बाद केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश की जा रही है।

29 दिसंबर 2021 को अमेठी पुलिस के आधिकारिक हैंडल से पोस्ट (आर्काइव लिंक) कर जानकारी दी गई कि लड़की से मारपीट के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस बारे में अमेठी में दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रभारी दिलीप सिंह ने कहा कि वीडियो पुराना है। मंदिर मे पानी पीने जैसा कोई मामला नहीं है। मोबाइल चोरी के शक में युवकों ने लड़की के साथ मारपीट की थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया था।

पुराने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। महाराष्ट्र के अंधेरी में रहने वाले यूजर के करीब 3 हजार फ्रेंड्स हैं।

निष्कर्ष: अमेठी में दिसंबर 2021 में मोबाइल चोरी के शक में दलित लड़की से पिटाई का वीडियो सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। पुराने वीडियो को अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : मंदिर से पानी पीने पर दलित लड़की को कुछ ठाकुरों ने पीटा है।
  • Claimed By : FB User- Wasimul Huda Kandhalvi
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later