X
X

Fact Check: पहले चरण की वोटिंग से पहले नील्सन-भास्कर के नाम से वायरल चुनाव पूर्व सर्वेक्षण FAKE

पहले चरण के मतदान से पहले नील्सन-भास्कर के नाम पर वायरल हो रहा चुनाव पूर्व सर्वेक्षण फेक है, जिसमें 10 राज्यों में विपक्षी गठबंधन की बढ़त का दावा किया गया है।

  • By: Abhishek Parashar
  • Published: Apr 15, 2024 at 06:57 PM
  • Updated: Apr 15, 2024 at 07:30 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान से पहले सोशल मीडिया पर नील्सन-दैनिक भास्कर के नाम से एक चुनाव पूर्व मेगा सर्वे के हवाले से उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल, तमिलनाडु, तेलंगाना समेत 10 राज्यों में I.N.D.I  गठबंधन की बढ़त का दावा किया गया है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इसे फेक पाया। वास्तव में दैनिक भास्कर की तरफ से ऐसा कोई सर्वे नहीं किया गया है और इस दावे के साथ वायरल हो रहा अखबार का स्क्रीनशॉट एडिटेड है।

क्या है वायरल?

सोशल मीडिया यूजर ‘Priyamwada’ ने वायरल पोस्ट (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “Abki Bar BJP Tadipar Dainik Bhaskar-Nelson Survey: In 10 states INDIA alliance is leading & could cross 200 in these 10 states alone.

Even in the Hindi heartland states, Modi’s image is not enough to get votes for the BJP. NDA is looking at washout from Bihar, Bengal & Maharashtra.#BJPbelow180″

https://twitter.com/PriaINC/status/1779499703668769172

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कई अन्य यूजर्स (आर्काइव लिंक) ने इसे समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल पोस्ट में किए गए दावे के आधार पर हमें दैनिक भास्कर की वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल पर ऐसी कोई रिपोर्ट (आर्काइव लिंक) नहीं मिली, जिसमें  ऐसे किसी मेगा सर्वे के आंकड़ों का जिक्र हो। सर्च में हमें दैनिक भास्कर के आधिकारिक एक्स हैंडल पर 13 अप्रैल 2024 को साझा किया गया ट्वीट मिला, जिसमें इस सर्वे को फेक बताया गया है।

साथ ही इस फेक सर्वे को शेयर करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। वायरल पोस्ट में दैनिक भास्कर अखबार के पहले पेज का स्क्रीनशॉट है, जिसमें भोपाल संस्करण और 13 अप्रैल की तारीख का जिक्र है। हमने संबंधित तारीख के भोपाल एडिशन को चेक किया और पाया कि इस दिन के अखबार में ऐसा कोई सर्वे नहीं छपा है, बल्कि पहली खबर मानसून से संबंधित है।

वायरल स्क्रीनशॉट को लेकर हमने दैनिक भास्कर के राष्ट्रीय संपादक एलपी पंत से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि यह फेक सर्वे है और भास्कर ने ऐसा कोई सर्वे प्रकाशित नहीं किया है।

फेक सर्वे को शेयर करने वाले यूजर को एक्स पर करीब 35 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। चुनाव से संबंधित अन्य भ्रामक व फेक दावों की जांच करती फैक्ट चेक रिपोर्ट को विश्वास न्यूज के चुनावी सेक्शन में पढ़ा जा सकता है।

चुनाव आयोग की अधिसूचना (आर्काइव लिंक) के मुताबिक, कुल सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान से होगी, जिसके तहत कुल 102 सीटों पर वोटिंग होगी.

https://twitter.com/ECISVEEP/status/1768999969850060911

निष्कर्ष: पहले चरण के मतदान से पहले नील्सन-भास्कर के नाम पर वायरल हो रहा चुनाव पूर्व सर्वेक्षण फेक है, जिसमें 10 राज्यों में विपक्षी गठबंधन की बढ़त का दावा किया गया है।

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later