X
X

Fact check: कांग्रेस नहीं दे रही लोकसभा चुनाव में 719 रुपए का फ्री रिचार्ज, वायरल लिंक फर्जी

विश्वास न्यूज ने इस पोस्ट की जांच की और वायरल दावे को गलत पाया। कांग्रेस की तरफ से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। वायरल किया जा रहा लिंक फर्जी है। एक्सपर्ट्स यूजर को इस लिंक पर क्लिक ना करने की सलाह देते हैं।

  • By: Umam Noor
  • Published: Apr 19, 2024 at 12:57 PM
  • Updated: Apr 19, 2024 at 06:24 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कई तरह के फर्जी पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इस बीच वॉट्सऐप समेत सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म  पर राहुल गांधी की तस्वीर के साथ एक दावा वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि कांग्रेस सभी भारतीय यूजर्स को 719 रुपए का 84 दिनों का रिचार्ज मुफ्त में दे रही है, ताकि 2024 के चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोग कांग्रेस को वोट कर सकें और 2024 में कांग्रेस सरकार बन सके।

विश्वास न्यूज ने इस पोस्ट की जांच की और वायरल दावे को गलत पाया। कांग्रेस की तरफ से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। वायरल किया जा रहा लिंक फर्जी है। एक्सपर्ट्स यूजर को इस लिंक पर क्लिक ना करने की सलाह देते हैं।

क्या है वायरल पोस्ट में?

विश्‍वास न्‍यूज के वॉट्सऐप  नंबर +91 92052 70923 पर यूजर ने इस दावे को साझा किया।  हालांकि, हमें यह फर्जी पोस्ट फेसबुक पर भी शेयर हुई मिली।

फेसबुक यूजर ने 18 अप्रैल को यह पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा है ,”Congress(राहुल गांधी) के द्वारा सभी भारतीय यूजर्स को ₹719 का 84 दिन वाला रिचार्ज फ्री में दे रहे है ताकि 2024 के चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोग कांग्रेस को वोट कर सकें और 2024 में कांग्रेस सरकार बन सके। मैंने भी इससे अपना 28 दिन का फ़्री Recharge किया है, आप भी अभी नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करके 84 दिन का Free Recharge प्राप्त करें (चुनाव से पहले)”.

 पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने न्यूज सर्च किया, लेकिन हमें दावे से जुड़ी कोई भी विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वायरल पोस्ट में दिए गए लिंक को चेक किया। शेयर किया गया यूआरएल कांग्रेस से संबंधित नहीं था।

इसके बाद हमने कांग्रेस और राहुल गांधी के वेरिफाइड सोशल मीडिया हैंडल्स को भी खंगाला। हमें दावे की पुष्टि करती कोई भी पोस्ट नहीं मिली। जांच में आगे हमने कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट पर भी दावे को लेकर सर्च किया, वहां भी हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली।

इससे पहले भी ऐसे कई फर्जी लिंक वायरल हो चुके हैं। इन पर साइबर एक्सपर्ट आयुष भरद्वाज का कहना है, ऐसे लिंक्स डेटा  चोरी या किसी दूसरी गलत मंशा के तहत बनाए जाते हैं। यह स्कैम लिंक होते हैं, जिन पर कभी क्लिक नहीं करना चाहिए।  

वायरल पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग में हमने पाया कि यूजर के डेढ़ हजार से ज्यादा फेसबुक फ्रेंड्स हैं। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने इस पोस्ट की जांच की और वायरल दावे को गलत पाया। कांग्रेस की तरफ से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। वायरल किया जा रहा लिंक फर्जी है। एक्सपर्ट्स यूजर को इस लिंक पर क्लिक ना करने की सलाह देते हैं।

  • Claim Review : कांग्रेस सभी भारतीय यूजर्स को 719 रुपए का 84 दिनों का रिचार्ज मुफ्त में दे रही है
  • Claimed By : FB User: Mukhiya Yaver Sadak Dudhli
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later