Fact Check : रामनवमी के दिन इंटरव्यू के दौरान सीएम शिंदे के मटन खाने का दावा फेक

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि एकनाथ शिंदे के मटन खाने का वायरल दावा गलत है। उन्होंने मटन नहीं, बल्कि शाकाहारी खाना खाया था। दरअसल, कर्ली टेल्स नामक एक शो की एंकर कामिया जानी एकनाथ शिंदे के साथ रामनवमी के मौके पर लंच करने और इंटरव्यू लेने के लिए पहुंची थी। उस दौरान दोनों ने लंच में बैंगन की सब्जी, पटोड़ी वड़ी और बैंगन  का भर्ता खाया था। इसी इंटरव्यू की तस्वीर को अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

Fact Check : रामनवमी के दिन इंटरव्यू के दौरान सीएम शिंदे के मटन खाने का दावा फेक

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की एक तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि नवरात्र के मौके पर उन्होंने मटन खाया।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। उन्होंने मटन नहीं, बल्कि शाकाहारी खाना खाया था। दरअसल, कर्ली टेल्स नामक एक शो की एंकर कामिया जानी एकनाथ शिंदे के साथ रामनवमी के मौके पर लंच करने और इंटरव्यू लेने के लिए पहुंची थी। उस दौरान दोनों ने लंच में बैंगन की सब्जी, पटोड़ी वड़ी और बैंगन  का भर्ता खाया था। इसी इंटरव्यू की तस्वीर को अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ने भूषण रविदास वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “नवरात्रि में, तेजस्वी यादव के मछली खाने पर छाती पीटने वाली..गोदी मिडिया के दलाल एकंर एकनाथ शिदें के मटन खाने पर छुप क्यों ?”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें वायरल तस्वीर से जुड़ा एक वीडियो (आर्काइव लिंक) कर्ली टेल्स नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 18 अप्रैल 2024 को अपलोड हुआ मिला। मौजूद जानकारी के मुताबिक, एंकर कामिया जानी एकनाथ शिंदे के साथ रामनवमी के मौके पर लंच करने और इंटरव्यू लेने के लिए पहुंची थी। दोनों ने शाकाहारी खाना खाया था। वीडियो में  कामिया जानी सीएम शिंदे से सवाल करती हैं कि क्या आप बता सकते हैं कि थाली में कौन-कौन सी डिश हैं। इसके जवाब में वो कहते हैं कि बैंगन  की सब्जी, पटोड़ी वड़ी और बैंगन का भर्ता। वो कामिया जानी को पटोड़ी वड़ी किस तरह से खाई जाती है, इस बारे में भी बताते हैं। 

एंकर कामिया जानी ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, रामनवमी के मौके पर मैंने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे  के साथ वेज पटोड़ी वड़ी खाई। गांव की लोकल औरतों ने इस खाने को बनाया था। 

अधिक जानकारी के लिए हमने एकनाथ शिंदे के पीआरओ विनायक पात्रूडकर से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। उन्होंने मांसाहारी भोजन नहीं, बल्कि शुद्ध शाकाहारी भोजन किया था। विपक्षी दल एकनाथ शिंदे की छवि को खराब करने के लिए इस तरह की फेक पोस्ट को शेयर कर रहे हैं। 

अंत में हमने फोटो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को बिहार का रहने

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि एकनाथ शिंदे के मटन खाने का वायरल दावा गलत है। उन्होंने मटन नहीं, बल्कि शाकाहारी खाना खाया था। दरअसल, कर्ली टेल्स नामक एक शो की एंकर कामिया जानी एकनाथ शिंदे के साथ रामनवमी के मौके पर लंच करने और इंटरव्यू लेने के लिए पहुंची थी। उस दौरान दोनों ने लंच में बैंगन की सब्जी, पटोड़ी वड़ी और बैंगन  का भर्ता खाया था। इसी इंटरव्यू की तस्वीर को अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट