Fact Check: विश्व के प्रतिभावान महिला की लिस्ट में वकील सीमा कुशवाहा का नाम शामिल होने का दावा भ्रामक

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि सीमा समृद्धि कुशवाहा को विश्व की प्रतिभावान महिला जैसी किसी भी प्रतिष्ठित संस्थान या संगठन द्वारा जारी की गई लिस्ट में नहीं जोड़ा गया है।

Fact Check: विश्व के प्रतिभावान महिला की लिस्ट में वकील सीमा कुशवाहा का नाम शामिल होने का दावा भ्रामक

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से निर्भया केस को लड़ने वाली वकील सीमा कुशवाहा से जुड़ी  एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसको शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि कुशवाहा को विश्व की 6वीं सबसे प्रतिभावान महिला की लिस्ट में शामिल किया गया है।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है, सीमा समृद्धि कुशवाहा को विश्व  की प्रतिभावान महिला जैसी किसी भी लिस्ट में नहीं जोड़ा गया है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर ने 24 जुलाई को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ”#सुप्रीम_कोर्ट की वरिष्ठ वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा जी को #विश्व की 6वीं सबसे प्रतिभावान महिला की लिस्ट में शामिल होने पर बहुत बहुत बधाई हों..!आप #महिलाओं के लिए आदर्श हैं।’

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहाँ देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने न्यूज सर्च किया।  सर्च में हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली। अगर यह खबर सच होती, तो ख़बरों में जरूर मौजूद होती। आगे की पड़ताल में हमने सीमा कुशवाहा के फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम  को भी स्कैन किया, लेकिन वहां भी हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने बीबीसी और फोर्ब्स की ”‘100 वुमन ऑफ द ईयर:2022” की लिस्ट को खंगाला, जिसे पिछले साल दिसम्बर में जारी किया गया था। इस सूची में भी हमें  सीमा कुशवाहा का नाम नजर नहीं आया।

टाइम्स डॉट कॉम हर साल ‘100 सबसे ज़्यादा प्रभावशाली’ लोगों  की सूची को जारी करता है, साल 2022 की लिस्ट में यहाँ भी हमें सीमा कुशवाहा का नाम नहीं मिला।

यह पोस्ट इससे पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है और उस वक़्त इसकी पुष्टि के लिए हमने सीमा कुशवाहा से संपर्क किया था। उन्होंने हमें बताया था, “मुझे साल 2021 में ‘Beauty With Brain Global Awards’ और ‘Excellence in Women Empowerment’ का सर्टिफिकेट मिला था।” उन्होंने हमसे बात करते हुए यह भी बताया था कि यह सर्टिफिकेट उन्हें रिपब्लिकवुमेन डॉट ओआरजी के जरिए दिया गया था।

इससे पहले इसी वायरल दावे पर किये गए फैक्ट चेक को यहाँ पढ़ा जा सकता है।

यूजर की सोशल स्कैनिंग में हमने पाया कि यूजर चंदन मौर्या ने ‘जय सम्राट अशोक महान’ नाम के फेसबुक ग्रुप से इस पोस्ट को शेयर किया है। वहीं, इस ग्रुप के एक लाख 60 हजार से ज्यादा मेंबर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि सीमा समृद्धि कुशवाहा को विश्व की प्रतिभावान महिला जैसी किसी भी प्रतिष्ठित संस्थान या संगठन द्वारा जारी की गई लिस्ट में नहीं जोड़ा गया है।

Misleading
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट