X
X

Fact Check: वीडियो में दिख रही दोनों महिला रेसलर भारतीय हैं, पुराना वीडियो पाकिस्तानी खिलाड़ी के नाम से वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को फर्जी पाया। इस वीडियो में दिख रही दोनों महिला पहलवान भारतीय हैं और कुश्ती भी भारत में ही हुई थी।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Sep 2, 2024 at 04:02 PM
  • Updated: Sep 2, 2024 at 04:14 PM

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। महिला पहलवानों की कुश्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो दुबई में हुई रेसलिंग प्रतियोगिता का है, जिसमें भारतीय महिला पहलवान तमिलनाडु की कविता विजयलक्ष्मी ने पाकिस्तानी रेसलर को पटखनी दे दी।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल दावे की जांच की और पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल दावा गलत है। यह कुश्ती भारत में ही हुई थी और इसमें लड़ रही दोनों महिला पहलवान भी भारतीय ही थीं।

क्या है वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर ‘Joshi Harish Joshi‘ (आर्काइव लिंक) ने 1 सितंबर 2024 को वायरल वीडियो को शेयर किया और साथ में लिखा “दुबई में आयोजित महिला कुश्ती चैम्पियनशिप का फाइनल एक पाकिस्तानी महिला पहलवान ने जीता। उन्होंने इस कुश्ती प्रतियोगिता को देख रही भारतीय महिलाओं का मजाक उड़ाया और किसी भी भारतीय महिला को मंच पर आकर उनसे मुकाबला करने की चुनौती दी। अचानक तमिलनाडु की कविता विजयलक्ष्मी नाम की एक भारतीय लड़की ने अपना हाथ उठाया और कहा कि वह तैयार है। आरएसएस महिला वर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त यह महिला चामुंडा रूपा थाली, भगवा वस्त्र पहनकर मंच पर दिखाई दी और दो बार पाकिस्तानी पहलवान को हराया। देखने का आनंद लें। हमारे देश का अपमान करने वाले का यही हश्र होता है।”

पड़ताल

वायरल दावा पहले भी वायरल हो चुका है और उस समय भी हमने इसकी जांच की थी। उस समय पड़ताल के दौरान हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम को गूगल लेंस की मदद से सर्च किया, तो हमें जी न्यूज की वेबसाइट पर 20 जून 2016 को छपी खबर मिली। खबर के अनुसार, “द ग्रेट खली की स्टूडेंट महिला पहलवान बुलबुल को हराने वाली महिला का पता चल गया है। सलवार कमीज पहने युवती प्रोफेशनल पहलवान है। उनका नाम कविता है और वह हरियाणा के जिला जींद के गांव मालवी की रहने वाली हैं। वह हरियाणा पुलिस में काम कर चुकी हैं। इन दिनों वह सशस्त्र सीमा बल में कार्य कर रही हैं। उनकी गिनती डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलर खली के सुपरस्टार में होती है। कुछ दिन पहले उनका वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह महिला पहलवान बुलबुल को हराते हुए दिख रही हैं। कविता चार बार सीनियर नेशनल चैंपियन, नेशनल गेम्स चैंपियन और साउथ एशियन गेम्स में चैंपियन के अलावा वुशु में भी नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं।  बता दें कि खली ने जालंधर में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट (CWE) नाम से एक एकेडमी शुरू की है।””

सीडब्ल्यूई इंडिया के यूट्यूब चैनल पर भी हमें 13 जून 2016 को वायरल वीडियो अपलोड मिला।  इसके टाइटल में लिखा था कि कविता ने बुलबुल की चुनौती स्वीकार की। इसके डिस्क्रिप्शन में एकेडमी के बारे में जानकारी दी गई थी।

इससे पहले भी यह वीडियो गलत दावे के साथ वायरल हो चुका है। तब विश्‍वास न्‍यूज ने महिला पहलवान कविता के भाई संदीप दलाल से बात की थी। उन्होंने कहा था, “यह वीडियो काफी पुराना है और यह दुबई नहीं, बल्कि भारत का है। बुलबुल और कविता भी भारतीय हैं।“

अंत में हमने गलत दावा करने वाले फेसबुक यूजर जोशी हरीश जोशी की प्रोफाइल को स्कैन किया। यूजर हल्द्वानी का रहने वाला है फेसबुक पर इसके 300 से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को फर्जी पाया। इस वीडियो में दिख रही दोनों महिला पहलवान भारतीय हैं और कुश्ती भी भारत में ही हुई थी।

  • Claim Review : ये वीडियो दुबई में हुई रेसलिंग प्रतियोगिता का है, जिसमें भारतीय महिला रेसलर टेम्प्लेट की कविता विजयलक्ष्मी ने पहली रेसलर को पटखनी दे दी।
  • Claimed By : Facebook User
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later