Fact Check : BBC के नाम पर बने फर्जी ट्वीट से साधा जा रहा शाहरुख खान की फिल्म पठान पर निशाना

बीबीसी हिंदी के नाम से फेक ट्वीट को वायरल किया जा रहा है। बीबीसी ने ऐसी कोई भी खबर न तो चलाई है और न ही ट्वीट की है। शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण व जॉन अब्राहम के नाम से वायरल हो रहा दावा भी गलत है।

Fact Check : BBC के नाम पर बने फर्जी ट्वीट से साधा जा रहा शाहरुख खान की फिल्म पठान पर निशाना

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। बॉलीवुड मूवी ‘पठान’ को लेकर चल रहे विवादों के बीच सोशल मीडिया पर मूवी से जुड़े कलाकार अभिनेता शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम से संबंधित एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल किया जा रहा है। इस पर बीबीसी हिंदी का लोगो लगा हुआ है। स्क्रीनशॉट में लिखा है कि शाहरुख़ का बड़ा बयान :- पाकिस्तान मेरा दूसरा घर , पठान कि पहले दिन की कमाई को पाकिस्तानी NGO के लिए किया जाएगा डोनेट। जॉन अब्राहम ने किया सपोर्ट , दीपिका ने कहा की बॉयकॉट गैंग से पहले भी नहीं डरी अब भी नहीं डरूंगी।  

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बीबीसी न्यूज ने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया है। वायरल स्क्रीनशॉट फर्जी है।

क्या है वायरल पोस्ट में


फेसबुक यूजर ‘एक हिंदुस्तानी भाई ‘  ने 18 दिसंबर को यह स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, तस्वीर देखिए।
चेलेंज स्वीकार करो!! पठान का बहिष्कार करो।
पठान की पहले दिन की कमाई पाकिस्तानी NGO के लिए क्योंकि पाकिस्तान मेरा दूसरा घर है *::-* शाहरूख खान
#BoycottPathan “

फेसबुक पर कई अन्य यूजर्स ने इस पोस्ट को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है।

पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले बीबीसी न्यूज हिंदी (आर्काइव लिंक) के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को देखा। वायरल स्क्रीनशॉट की तारीख 15 दिसंबर 2022 बताई गई है। हमें बीबीसी न्यूज हिंदी के अधिकृत ट्विटर अकाउंट पर ऐसा कोई ट्वीट नहीं मिला।

पड़ताल में आगे हमने वायरल स्क्रीनशॉट पर दिए गए समय पर किए गए ट्वीट को सर्च किया। हमें 7 :17 पर किया गया कोई ट्वीट नहीं मिला , पर 7:53 पर शाहरुख़ खान से जुड़ा एक ट्वीट मिला। ट्वीट में लिखा गया था ,’पठान फ़िल्म के गाने पर विवाद के बीच बोले शाहरुख़, सोशल मीडिया का नैरेटिव विनाशकारी। ‘

हमने गूगल पर शाहरुख़ खान, दीपिका और जॉन अब्राहम से जुड़े दावों की भी पड़ताल की। हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली। अधिक जानकारी के लिए हमने बीबीसी हिंदी में डिजिटल एडिटर राजेश प्रियदर्शी से मेल के जरिए संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल स्क्रीनशॉट फर्जी है और यह उनका कंटेंट नहीं है।

वायरल पोस्ट की पुष्टि के लिए हमने शाहरुख़ खान की पीआर टीम को भी संपर्क किया। उन्होंने हमें जवाब में बताया कि पोस्ट फर्जी है। ऐसी कोई घोषणा शाहरुख़ ने नहीं की है।

पड़ताल के अंत में हमने इस पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर की जांच की। जांच में पता चला कि यूजर पटना का रहने वाला है। फेसबुक पर यूजर को 194 लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: बीबीसी हिंदी के नाम से फेक ट्वीट को वायरल किया जा रहा है। बीबीसी ने ऐसी कोई भी खबर न तो चलाई है और न ही ट्वीट की है। शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण व जॉन अब्राहम के नाम से वायरल हो रहा दावा भी गलत है।

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट