X
X

Fact Check: असदुद्दीन ओवैसी को पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने किया था सम्मानित, भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने नहीं

निजी संस्थान ने दिल्ली में अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया था। इसमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष ओवैसी को सम्मानित किया था। इस दौरान भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने ओवैसी को बधाई दी थी। फोटो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

asaduddin owaisi, murli manohar joshi, Ram Nath Kovind,

नई दिल्ली (विश्‍वास न्‍यूज)। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष (एआईएमआईएम) असदुद्दीन ओवैसी और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें ओवैसी और मुरली मनोहर जोशी की फोटो के साथ में दावा किया जा रहा है कि भाजपा नेता ने ओवैसी को सम्मनित किया है।

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोशल मीडिया पर फोटो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। दरअसल, वायरल फोटो ‘लोकमत पार्लियामेंट अवॉर्ड ‘ समारोह की है। समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ओवैसी को ‘बेस्ट पार्लियामेंट्रियन ऑफ द ईयर 2022’ अवॉर्ड दिया था। इस दौरान मुरली मनोहर जोशी ने ओवैसी को बधाई दी थी।

क्या है वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर ‘संजीव सिंह‘ (आर्काइव लिंक) ने 15 मार्च को फोटो पोस्ट करते हुए लिखा,

“वरिष्ठ भाजपा नेता के हाथों असदुद्दीन ओवैसी को सम्मानित कराया जा रहा है।
इतना काफ़ी है यह बताने के लिये कि…’ये रिश्ता क्या कहलाता है…?'”

उत्तर प्रदेश कांग्रेस (आर्काइव लिंक) के फेसबुक अकाउंट से भी यह दावा किया गया है।

वेस्ट बंगाल कांग्रेस सेवा दल (आर्काइव लिंक) के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी इस फोटो को पोस्ट करते हुए समान दावा किया गया है।

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर ओपन सर्च किया। लोकमत हिंदी के यूट्यूब चैनल पर 14 मार्च 2023 को एक वीडियो अपलोड किया गया है। इसके अनुसार, “हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी को लोकसभा के सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार मिला है।” वीडियो में दिख रहा है कि उनको यह पुरस्कार पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया है। इस दौरान मंच पर भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी भी मौजूद थे और उन्होंने ओवैसी को बधाई दी थी।

अवॉर्ड समारोह के पूरे कार्यक्रम का वीडियो भी लोकमत के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इसमें भी पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ओवैसी को सम्मान दे रहे हैं। उनके अलावा पूर्व राष्ट्रपति ने अन्य विजेताओं को भी पुरस्कृत किया था। हालांकि, वीडियो में भाजपा नेता जोशी कही भी ओवैसी को पुरस्कार देते हुए नहीं दिखे।

14 मार्च को लोकमत में छपी खबर के अनुसार, “लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड 2022 का आयोजन दिल्ली में किया गया था। इसमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। समोराह में एआईएमआईएम के अध्यक्ष ओवैसी को बेस्ट पालिर्यामेंट्रियन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया है।” खबर में अपलोड फोटो में पूर्व राष्ट्रपति कोविंद को ओवैसी को अवॉर्ड देते हुए देखा जा सकता है।

asaduddin owaisi awarded by ramnath kovind

इस बारे में हमने अधिक पुष्टि के लिए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री से बात की। उनका कहना है, “विपक्षी दल को और कोई काम नहीं है। भाजपा के खिलाफ इसी तरह से साजिश रचते रहते हैं। अवॉर्ड समारोह में जोशी जी उपस्थित जरूर हुए थे, लेकिन उन्होंने कोई अवॉर्ड नहीं दिया है।

फोटो को भ्रामक दावे के साथ वायरल करने वाले फेसबुक यूजर ‘संजीव सिंह‘ की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इसके मुताबिक, वह एक राजनीतिक दल से जुड़े हुए हैं। 25 मई 2016 को बने इस पेज को करीब 10 लाख यूजर्स फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: निजी संस्थान ने दिल्ली में अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया था। इसमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष ओवैसी को सम्मानित किया था। इस दौरान भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने ओवैसी को बधाई दी थी। फोटो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने असदुद्दीन ओवैसी को सम्मनित किया है।
  • Claimed By : FB User- संजीव सिंह
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later