X
X

Fact Check: सेब के बीजों में साइनाइड जरूर, लेकिन जानलेवा होने का दावा भ्रामक

विश्वास न्यूज की पड़ताल में सामने आया कि सेब के बीजों में साइनाइड होता है, लेकिन यह दावा भ्रामक है कि इनसे व्यक्ति की मौत हो सकती है। सेब के बीजों में काफी कम मात्रा में साइनाइड पाया जाता है, जो शरीर के तंत्र में डिटॉक्सीफाइड हो जाता है। ज्यादा मात्रा में सेवन जानलेवा साबित हो सकता है और वायरल पोस्ट में इस अहम संदर्भ का जिक्र नहीं है।

विश्‍वास न्‍यूज (नई दिल्‍ली)। सोशल मीडिया पर सेब के बीजों को लेकर एक दावा वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि सेब के बीजों में साइनाइड होता है और यह जानलेवा होते हैं। विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला है। सेब के बीजों में साइनाइड होता है, लेकिन इतना नहीं कि किसी शख्स की जान चली जाए। वायरल पोस्ट में यह अहम संदर्भ मौजूद नहीं है।

क्या हो रहा है वायरल

फेसबुक पर शेयर की जा रही पोस्ट में लिखा है, ‘सेब के बीजों में साइनाइड होता है, इसलिए इसके स्वादिष्ट होने, सुंदर दिखने के बावजूद जहरीले बीजों को न खाएं।’ इस पोस्ट के आर्काइव्ड वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्वास न्यूज ने सबसे पहले यह जानना चाहा कि क्या सेब के बीजों में साइनाइड होता है या नहीं। साइनाइड नाम का केमिकल एक खतरनाक जहर होता है। साइनाइड में पाए जाने वाले सायनोग्लाइकोसाइड्स जैसे तत्व प्राकृतिक रूप से फलों के बीज में भी पाए जाते हैं। एमिग्डालिन इनमें से एक है।

सेब के बीजों और अन्य दूसरे फलों के बीजों या गुठलियों में पचाने के लिए रेजिस्टेंट होता है। लेकिन आप अगर बीजों को चबा लेते हैं, तो एमिग्डालिन आपके शरीर में जाकर साइनाइड पैदा कर सकता है। ऐसी स्थिति में कम मात्रा का साइनाइड शरीर में ही पैदा हो सकता है। कम मात्रा में पैदा हुआ साइनाइड शरीर में ही डिटॉक्सीफाइड हो सकता है। हालांकि, ज्यादा मात्रा में साइनाइड शरीर के लिए खतरकनाक साबित हो सकता है।

डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक, साइनाइड ऐसा केमिकल है, जो शरीर की कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचने से रोककर उन्हें मार देता है। सीडीसी के मुताबिक, 154 lbs के लिए 1–2 mg/kg साइनाइ़ड जानलेवा हो सकता है।

अधिकतर मामलों में एक सेब में 5 तक बीज होते हैं। हालांकि, ये सारी चीजें पौधे पर निर्भर करती हैं, लेकिन सारा कुछ साइनाइड नहीं बन जाता। अगर आप काफी ज्यादा मात्रा में सेब के बीज खा लेते हैं, तो ये खतरनाक साबित हो सकता है।

ऐसे में कम मात्रा में सेब के बीजों का सेवन खतरनाक साबित नहीं हो सकता है। विश्वास न्यूज ने इस संबंध में एम्स (AIIMS) के प्वाइजन कंट्रोल सेंटर से संपर्क किया। वहां से हमें जानकारी मिली कि सेब के बीजों में साइनाइड होता है, लेकिन कुछ बीज जानलेवा साबित नहीं होते।

हमने वायरल दावे को शेयर करने वाली फेसबुक प्रोफाइल को भी स्कैन किया। हमने पाया कि फेसबुक यूजर Marie Gogi टेक्सास की प्रोफाइल है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में सामने आया कि सेब के बीजों में साइनाइड होता है, लेकिन यह दावा भ्रामक है कि इनसे व्यक्ति की मौत हो सकती है। सेब के बीजों में काफी कम मात्रा में साइनाइड पाया जाता है, जो शरीर के तंत्र में डिटॉक्सीफाइड हो जाता है। ज्यादा मात्रा में सेवन जानलेवा साबित हो सकता है और वायरल पोस्ट में इस अहम संदर्भ का जिक्र नहीं है।

  • Claim Review : सेब के बीजों में साइनाइड होता है और यह जानलेवा होते हैं।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर Marie Gogi
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later