X
X

Fact Check: वर्ल्ड कप 2023 के बाद अनुष्का शर्मा ने नहीं किया कोई वीडियो शेयर, पुराना वीडियो वायरल

विश्वास न्यूज ने अनुष्का शर्मा के वायरल वीडियो की जांच की और पाया कि यह वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2021 का है। वहीं, विराट कोहली का वायरल किया जा रहा वीडियो साल 2018 का है। कुछ यूजर्स अब इन वीडियोज को वर्ल्ड कप 2023 से जोड़कर गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम की हार के बाद कई फर्जी और भ्रामक दावे वायरल किया जा रहे हैं। इसी से जोड़ते हुए अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा का यह वीडियो वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद का है। ऐसे ही दावे के साथ विराट कोहली का भी वीडियो शेयर किया जा रहा है।

विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला। अनुष्का शर्मा का यह वीडियो साल 2021 का है। जब अनुष्का ने अपने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए फैंस का शुक्रिया किया था। वीडियो में अनुष्का कोरोना के बारे में बात कर रही है। इसी वीडियो को अब वर्ल्ड कप से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। वहीं. साल 2018 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर होने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के प्रशंसकों के लिए विराट कोहली द्वारा शेयर किए गए वीडियो को वर्ल्ड कप के बाद का बताया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक पेज ‘Virat Kohli Fans Club’ ने (आर्काइव लिंक) 24 नवंबर को वायरल वीडियो को शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है, “वर्ल्ड कप के बाद अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली की तरफ़ से एक इमोशनल मेसेज शेयर किया है #viratkohli #viralvideo #anushkasharma #viralposts”

ऐसे ही अन्य यूजर ‘viral page’ ने विराट कोहली का वीडियो शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है, “2023 वर्ल्ड कप हारने के बाद कोहली इमोशनल।”

पड़ताल

अनुष्का शर्मा के वायरल वीडियो की जांच के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल इमेज के जरिए सर्च  किया। हमें वीडियो से जुड़ी खबर कई न्यूज वेबसाइट पर मिली। असल वीडियो अनुष्का शर्मा के वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। 2 मई 2021 को शेयर किए गए वीडियो में अनुष्का अपने बर्थडे पर फैंस द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कर रही हैं। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वो और विराट जल्द ही एक नया अभियान शुरू करने वाले हैं। जिसकी डीटेल वो सबके साथ शेयर करेंगे, ताकि सभी इस अभियान का हिस्सा बन सके।”

वीडियो से जुड़ी खबर दैनिक जागरण की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट में पढ़ी जा सकती है। 2 मई 2021 को प्रकाशित खबर में बताया गया, “अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने 33वें जन्मदिन पर उनके फैंस और दोस्तों की दी गई बधाइयों के लिए दिल से आभार व्यक्त किया है। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया है कि वो और पति विराट जल्द ही कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक नया अभियान शुरू करने वाले हैं।”

विराट कोहली का वीडियो

विराट कोहली के वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। हमें असल वीडियो कोहली के वेरिफाइड एक्स हैंडल से 24 मई 2018 को शेयर किया हुआ मिला। वीडियो को आईपीएल 2018 का बताया गया है।

विराट कोहली का यह वीडियो पहले भी वायरल हुआ था। उस समय इसे टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद का बताया गया था। विश्वास न्यूज ने इसकी पड़ताल की थी। आप फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ सकते हैं।

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम की हार के बाद कई फर्जी वीडियो वायरल हो रहे हैं। विश्वास न्यूज इनकी सच्चाई सामने ला चुका है। विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर वर्ल्ड कप और अन्य फैक्ट चेक रिपोर्ट को पढ़ा जा सकता है।

वीडियो को लेकर हमने वरिष्ठ एंटरटेनमेंट पत्रकार पराग छापेकर से संपर्क किया। उन्होंने वीडियो को एडिटेड बताया है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो पुराना है।

पड़ताल के अंत में हमने पुराने वीडियो को शेयर करने वाले फेसबुक पेज Virat Kohli Fans Club की स्कैनिंग की। स्कैनिंग से हमें पता चला कि पेज को फेसबुक पर 9 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इस पेज पर क्रिकेट से जुड़ी पोस्ट शेयर की जाती है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अनुष्का शर्मा के वायरल वीडियो की जांच की और पाया कि यह वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2021 का है। वहीं, विराट कोहली का वायरल किया जा रहा वीडियो साल 2018 का है। कुछ यूजर्स अब इन वीडियोज को वर्ल्ड कप 2023 से जोड़कर गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

  • Claim Review : वर्ल्ड कप के बाद अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली की तरफ़ से एक इमोशनल मेसेज शेयर किया है।
  • Claimed By : फेसबुक पेज - Virat Kohli Fans Club
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later