Fact Check: सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद हुआ एआई क्रिएटेड ऑडियो क्लिप वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि अरविंद केजरीवाल का यह ऑडियो क्लिप एआई क्रिएटेड या सिथेंटिक मीडिया है, जिसे उनकी पार्टी के समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। गिरफ्तार होने के बाद केजरीवाल ने अपना संदेश भेजा था, जिसे उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सार्वजनिक किया था।

Fact Check: सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद हुआ एआई क्रिएटेड ऑडियो क्लिप वायरल

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पिछले दिनों हुई गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें अपनी गिरफ्तारी के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है। ऑडियो क्लिप को असल समझते हुए अलग- अलग प्लेटफार्म पर यूजर इसे शेयर कर रहे हैं।  

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि अरविंद केजरीवाल का यह ऑडियो क्लिप एआई क्रिएटेड या सिथेंटिक मीडिया है, जिसे उनकी पार्टी के समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। गिरफ्तार होने के बाद केजरीवाल ने अपना संदेश भेजा था, जिसे उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सार्वजनिक किया था।

क्या है वायरल पोस्ट में?

विश्‍वास न्‍यूज के टिपलाइन नंबर +91 95992 99372 पर यूजर ने इस ऑडियो क्लिप को भेजकर इसकी सच्चाई बताने का आग्रह किया गया है।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने ऑडियो को गौर से सुना, ऑडियो हमें अरविंद केजरीवाल की असल आवाज से थोड़ा अलग लगा। इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल आगे बढ़ाई और सर्च में हमें एएपी मुंबई के वर्किंग प्रेसिडेंट रुबेन रिचर्ड मैस्करेनस के एक्स हैंडल पर वायरल ऑडियो क्लिप वीडियो के तौर पर 23 मार्च को शाम के 4 बज कर 20 मिनट पर अपलोड हुई मिली। यहां दिए गए कैप्शन के मुताबिक, ‘जेल से अरविंद केजरीवाल का अपनी एआई जेनरेटेड आवाज में संदेश।”

रुबिन रिचर्ड ने विश्वास न्यूज से इस ऑडियो क्लिप के बारे में बात करते हुए बताया,‘’यह ऑडियो एआई जेनरेटेड है। उन्होंने इसे क्रिएट नहीं किया है, ये पहले से ही ऑनलाइन प्लेटफार्म पर मौजूद थी और उन्होंने बस इसे डिस्क्लेमर के साथ अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है।’’

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने एआई ऑडियो की पहचान करने वाले टूल elevenlabs.io पर इस ऑडियो क्लिप को अपलोड किया। यहां मिले नतीजों के मुताबिक, ये एक मैन्युपुलेटेड  ऑडियो क्लिप है।

आगे की पड़ताल करते हुए हमने न्यूज सर्च किया।  सर्च किये जाने पर हमें हिंदुस्तान टाइम्स की 23 मार्च की खबर मिली। जिसके मुताबिक, ”दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को आप कार्यकर्ताओं और दिल्ली के लोगों के लिए जेल में बंद अपने पति का संदेश पढ़ा। केजरीवाल की पत्नी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का हवाला देते हुए कहा कि कोई भी जेल मुझे अंदर नहीं रख सकता, मैं बाहर आऊंगा और अपने वादे पूरे करूंगा।’’

अरविंद केजरीवाल के वेरिफाइड़ हैंडल पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल का एक वीडियो 23 मार्च को 11: 57 पर अपलोड हुआ मिला। वीडियो में वह केजरीवाल के जरिये देश और दिल्लीवालों के लिए दिए गए संदेश  को बताती हुई नजर आ रही हैं। इसी वीडियो के कंटेंट को शॉर्ट और अंग्रेजी में करके केजरीवाल की एआई जेनरेटेड आवाज की शक्ल  में तैयार किया  गया है।     

वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने आम आदमी पार्टी के चीफ मीडिया को-ऑर्डिनेटर विकास योगी से सम्पर्क किया। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए बताया, यह ऑडियो क्लिप केजरीवाल की नहीं है, वह कस्टडी के दौरान डायरेक्ट बयान फिलहाल नहीं दे सकते हैं।

इससे पहले भी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को हुई जेल के बाद उनका भी डीपफेक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसकी हमने पड़ताल की थी। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि अरविंद केजरीवाल का यह ऑडियो क्लिप एआई क्रिएटेड या सिथेंटिक मीडिया है, जिसे उनकी पार्टी के समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। गिरफ्तार होने के बाद केजरीवाल ने अपना संदेश भेजा था, जिसे उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सार्वजनिक किया था।

Misleading
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट