Fact Check : आगरा के कंटेंट क्रिएटर के वीडियो को पाकिस्तानी  मुस्लिम के नाम से किया जा रहा वायरल 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि पाकिस्तानी मुसलमान आसिफ जरदारी के नाम पर वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। शख्स का नाम धीरेन्द्र राघव है और वो आगरा का रहने वाला है। असल में शख्स एक कंटेंट क्रिएटर है और उसने एक हफ्ते पहले यह वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसे लोग अब गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। 

Fact Check : आगरा के कंटेंट क्रिएटर के वीडियो को पाकिस्तानी  मुस्लिम के नाम से किया जा रहा वायरल 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के बारे में बात करते हुए एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स को पाकिस्तान के बुरे हालातों और पीएम मोदी की तारीफ करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह शख्स पाकिस्तान का रहने वाला आसिफ जरदारी है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। शख्स का नाम धीरेन्द्र राघव है और वो आगरा का रहने वाला है। असल में शख्स एक कंटेंट क्रिएटर है और उसने एक हफ्ते पहले यह वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसे लोग अब गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर नवीन कुमार ने कैप्शन में अंग्रेजी में लिखा हुआ है, “पाकिस्तान मुस्लिम का भारतीय मुस्लिमों को मैसेज।”

वीडियो पर लिखा हुआ है, यह पाकिस्तान का मुस्लिमान..पाकिस्तानी आसिफ जरदारी।

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें वीडियो (आर्काइव लिंक) dhirendra_raghav_79 नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 23 मार्च 2024 को अपलोड हुआ मिला। 

प्रोफाइल को खंगालने पर हमने पाया कि यूजर का नाम धीरेन्द्र राघव है और यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को आर्टिस्ट और कंटेंट क्रिएटर बताया हुआ है। हमें यूजर (आर्काइव लिंक) की प्रोफाइल पर इस तरह के कई अन्य स्क्रिप्टेड वीडियो अपलोड  मिली, जिसमें धीरेन्द्र ने एक्टिंग की हुई है। 

पड़ताल के दौरान हमें यूजर का आधिकारिक फेसबुक (आर्काइव लिंक) अकाउंट भी प्राप्त हुआ। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को आगरा का रहने वाला बताया है। 

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण के आगरा के डिजिटल इंचार्ज प्रतीक गुप्ता से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। शख्स का नाम धीरेन्द्र राघव है और वो आगरा का रहने वाला है। शख्स एक कंटेंट क्रिएटर है। वो व्यूज और लाइक के लिए इस तरह के कंटेंट को बनाता रहता है। 

हमने धीरेंद्र राघव के सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए उनसे संपर्क किया है।  रिप्लाई आने पर रिपोर्ट को अपडेट कर दिया जाएगा।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। यूजर ने प्रोफाइल  पर खुद को हैदराबाद का रहने वाला बताया हुआ है। 

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि पाकिस्तानी मुसलमान आसिफ जरदारी के नाम पर वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। शख्स का नाम धीरेन्द्र राघव है और वो आगरा का रहने वाला है। असल में शख्स एक कंटेंट क्रिएटर है और उसने एक हफ्ते पहले यह वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसे लोग अब गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। 

False
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट