Fact Check: बलूचिस्तान के हिंगलाज मंदिर के दो साल पुराने वीडियो को हालिया नवरात्र उत्सव का बताकर किया जा रहा शेयर

सोशल मीडिया पर बलूचिस्तान के मां हिंगलाज मंदिर को लेकर किया जा रहा दावा विश्वास न्यूज की पड़ताल में भ्रामक साबित हुआ। नवरात्रि उत्सव का वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि तकरीबन दो साल पुराना है। जिसे अब भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

Fact Check: बलूचिस्तान के हिंगलाज मंदिर के दो साल पुराने वीडियो को हालिया नवरात्र उत्सव का बताकर किया जा रहा शेयर

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि हालिया नवरात्र उत्सव के मौके पर पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भी नवरात्र मनाई जा रही है। वीडियो में लोगों को मां दुर्गा की पूजा करते हुए देखा जा सकता है। 

विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ। वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि तकरीबन दो साल पुराना है। जिसे अब भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। 

क्या है वायरल पोस्ट में ?

ट्विटर यूजर ॐ शक्तिपुत्र ठाकुर सुरेश सिंह राणा ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, भारत और दुनिया भर में हमारे हिंदू भाइयों और बहनों को नवरात्रि की शुभकामनाएं। हमारा हिंदू समुदाय जश्न मना रहा है..बलूचिस्तान में नवरात्रि।

पोस्‍ट का अकाईव वर्जन यहां देखें।

https://twitter.com/Sureshs84524522/status/1574362703866777601

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की सहायता से सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो से जुड़ी एक रिपोर्ट पत्रिका की वेबसाइट पर 25 अक्टूबर 2020 को प्रकाशित मिली। रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो पाकिस्तान स्थित हिंगलाज माता के मंदिर में हुई नवरात्र पूजा का है।

India TV सहित कई अन्य न्यूज वेबसाइट्स ने साल 2020 में इस खबर को इसी जानकारी के साथ प्रकाशित किया था।

पड़ताल के दौरान हमें वायरल वीडियो कांग्रेस नेता Dr Shakeel Ahmad के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपलोड मिला। वीडियो को 24 अक्टूबर 2020 को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “पाकिस्तान के हिंगलाज मे नवरात्रि 2020 की पूजा।”

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो से मिलता-जुलता वीडियो एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल The Wide Side पर अपलोड मिला। वीडियो को नवंबर 2020 में शेयर किया गया था। वीडियो में बताया गया है कि बलूचिस्तान के मां हिंगलाज मंदिर में किस तरह से नवरात्रि मनाई जाती है। वीडियो में 4 मिनट 48 सेकेंड पर वायरल वीडियो से मिलते-जुलते नजारे को देखा जा सकता है। 

अधिक जानकारी के लिए हमने अरब न्यूज पाकिस्तान के पत्रकार Naimat Khan से संपर्क किया। हमने वायरल दावे को उनके साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा भ्रामक है। यह वीडियो बलूचिस्तान के मां हिंगलाज मंदिर का है। मैंने इस वीडियो को लेकर मंदिर के अधिकारियों से बातचीत की है। उन्होंने मुझे बताया है कि यह वीडियो तकरीबन दो साल पुराना है। हाल-फिलहाल का नहीं है।

पड़ताल के अंत में हमने इस पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर ॐ शक्तिपुत्र ठाकुर सुरेश सिंह राणा की जांच की। जांच में पता चला कि यूजर कोटा शहर का रहने वाला है। यूजर को 334 लोग फॉलो करते हैं। यूजर अगस्त 2022 से ट्विटर पर सक्रिय है।

निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर बलूचिस्तान के मां हिंगलाज मंदिर को लेकर किया जा रहा दावा विश्वास न्यूज की पड़ताल में भ्रामक साबित हुआ। नवरात्रि उत्सव का वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि तकरीबन दो साल पुराना है। जिसे अब भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

Misleading
Symbols that define nature of fake news
पूरा सच जानें...

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्‍यम से भी सूचना दे सकते हैं।

Related Posts
नवीनतम पोस्ट