X
X

Fact Check: टैपिंग एक्सरसाइज वाला वीडियो टाटा मेमोरियल अस्पताल के नाम से फिर हुआ वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि इस वीडियो का टाटा मेमोरियल अस्पताल से कोई संबंध नहीं है।

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें ‘टैपिंग’ एक्सरसाइज’ सिखाते देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया गया है कि टाटा मेमोरियल अस्पताल जनता से वीडियो को देखने की अपील कर रहा है। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि वीडियो का टाटा मेमोरियल अस्पताल से कोई लेना-देना नहीं है। 

क्या है वायरल पोस्ट में?

वायरल वीडियो में एक महिला टैपिंग एक्सरसाइज के बारे में बताती नज़र आ रही हैं। वायरल पोस्ट में लिखा है: Tata Memorial Hospital. Request everyone to watch above video without deleting. This is not a normal forward. It is something very important. Request to spread it in your other groups . हिंदी अनुवाद “टाटा मेमोरियल अस्पताल। सभी से अनुरोध है कि उपरोक्त वीडियो को बिना डिलीट किए देखें। यह कोई सामान्य फॉरवर्ड नहीं है। यह बहुत महत्वपूर्ण चीज है। अनुरोध है कि इसे अपने अन्य ग्रुप में भी फैलाएं।”

पोस्ट और उसके आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

                                                                                                                    पड़ताल:

वायरल पोस्ट की पड़ताल करने के लिए हमने वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह वीडियो ‘द परफेक्ट हेल्थ हैदराबाद’ फेसबुक पेज पर मिला। हमें द परफेक्ट हेल्थ हैदराबाद के यूट्यूब चैनल पर भी वायरल वीडियो मिला। यहाँ दी गई जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रही महिला एक्यूप्रेशर कंसल्टेंट और आहार विशेषज्ञ मनीषा हैं, जिन्होंने 1995 में हैदराबाद में इस क्लीनिक की शुरुआत की थी। मनीषा टाटा मेमोरियल अस्पताल से जुड़ी नहीं हैं।

यह वीडियो पहले भी भ्रामक दावों के साथ वायरल होता रहा है। हमने वायरल वीडियो की पहले भी पड़ताल की थी। उस समय हमने टाटा मेमोरियल अस्पताल से संपर्क साधा था। डॉ सी एस प्रमेश, एमएस, एफआरसीएस, निदेशक, टाटा मेमोरियल अस्पताल, प्रोफेसर, थोरैसिक सर्जरी (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी) ने हमें बताया था, “जो वीडियो और टेक्स्ट वायरल हो रहा है, वह भ्रामक है और टाटा मेमोरियल सेंटर एंड हॉस्पिटल का वीडियो के दावों से कोई लेना-देना नहीं है। हम इस वीडियो को एंडोर्स नहीं करते।”

अंत में हमने उस प्रोफ़ाइल की सोशल स्कैनिंग की, जिसने इसे साझा किया था। यूजर संजय गोयल के 23,000 से ज़्यादा फेसबुक फ़ॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि इस वीडियो का टाटा मेमोरियल अस्पताल से कोई संबंध नहीं है।

  • Claim Review : टाटा मेमोरियल अस्पताल सभी से वीडियो देखने का अनुरोध करता है
  • Claimed By : FB User Sanjay Goel
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later