X
X

Fact Check : डॉन 2 फिल्म के दृश्य को फिल्म पठान का बताकर किया जा रहा शेयर

डॉन 2 फिल्म के वीडियो क्लिप को अब पठान फिल्म का बताकर गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। विश्वास न्यूज़ की जांच में वायरल दावा भ्रामक निकला।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Dec 16, 2022 at 06:23 PM
  • Updated: Dec 20, 2022 at 04:22 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। शाहरुख़ खान की आगामी फिल्म पठान को लेकर चल रहे विवादों के बीच एक 15 सेकंड के वीडियो क्लिप को वायरल कर दावा किया जा रहा है यह वीडियो क्लिप पठान फिल्म का है। विश्वास न्यूज़ ने वायरल वीडियो क्लिप की जांच की और दावे को भ्रामक पाया। वायरल वीडियो क्लिप डॉन 2 मूवी का दृश्य है, जिसे अब पठान से जोड़कर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर  ‘शनि गुप्ता’ ने 16 दिसंबर को वायरल क्लिप को शेयर किया है । इसमें दावा किया गया है  : ‘पठान फिल्म का सीन देखें हीरोइन ने पूछा जेल कैसा लग रहा है तो शाहरुख कहता है यहां ऐसा क्या है बस मैं इस कमीज के रंग से खुश नहीं हूं। कमीज भगवा रंग की है, ये लोग अपनी नफ़रत फिल्म से करोड़ो लोगो में भर देते हैं कि खान को भगवा रंग पसन्द नहीं। और चाहता है कि हिंदू समुदाय जो भगवा रंग को धारण करते हैं, यह उस भगवा रंग से नफरत कर्ता है, हिन्दू इसकी फिल्म को देखे, भाईयों जिन्हें भगवा रंग पसंद नहीं उसे आप भी नापसंद करो। बॉयकॉट करो शाहरुख खान की पठान फिल्म को
#Boycott_PATHAN
पुर्ण बहिष्कार पठान मूवी
अब इस रंग की ताकत हम तुझे दिखाऐंगे। “

फेसबुक पर कई अन्य यूजर्स ने इस पोस्ट को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है। पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

पठान मूवी में शाहरुख़ खान के साथ दीपिका पादुकोण है, जबकि वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा है। वायरल क्लिप डॉन 2 फिल्म का दृश्य है, जो हमें एक्सेल एंटरटेनमेंट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 12 फ़रवरी 2021 को अपलोड मिला। एक्सेल एंटरटेनमेंट ‘डॉन 2’ फिल्म की आधिकारिक निर्माता कंपनी है।

धमाका मूवीज नाम के यूट्यूब चैनल पर भी वीडियो को देखा जा सकता है। 20 सितंबर 2022 को अपलोड कर वीडियो को डॉन 2 मूवी का बताया गया।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने यह सर्च किया कि पठान फिल्म में प्रियंका चोपड़ा नज़र आएंगी या नहीं। हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली, जिसमें बताया गया हो कि पठान फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी नज़र आएंगी।

न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, डॉन 2 के इस सीन की शूटिंग मलेशिया की मलक्का जेल में हुई थी।  भ्रष्टाचार के आरोप में पकडे गए कैदियों को मलेशिया की मलक्का जेल में संतरी रंग के कपडे पहनने को दिए जाते हैं। फ़िल्म में इस दृश्य की पृष्ठभूमि भी मलेशिया की ही है l

अधिक जानकारी के लिए हमने मुंबई में एंटरटेनमेंट के वरिष्ठ पत्रकार पराग छापेकर से बात की। उन्होंने हमें बताया कि वीडियो डॉन 2 मूवी का है, पठान फिल्म का नहीं।

इससे पहले भी शाहरुख खान की मूवी पठान को लेकर कई फर्जी व भ्रामक पोस्ट वायरल हो चुके हैं। विश्वास न्यूज ने इनकी पड़ताल की थी।फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।

पड़ताल के अंतिम चरण में विश्‍वास न्‍यूज ने पोस्‍ट करने वाले यूजर ‘शनि गुप्ता’ की जांच की। यूजर के फेसबुक पर तकरीबन 170 फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: डॉन 2 फिल्म के वीडियो क्लिप को अब पठान फिल्म का बताकर गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। विश्वास न्यूज़ की जांच में वायरल दावा भ्रामक निकला।

  • Claim Review : शाहरुख़ खान की पठान फिल्म का दृश्य।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर - शनि गुप्ता
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later