X
X

Fact Check: जहाज पर शार्क के हमले के दावे के साथ वायरल वीडियो डिजिटली क्रिएटेड है

समुद्री जहाज पर शार्क के हमले के दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो एनिमेटेड है, जिसे विजुअल इफेक्ट्स के साथ तैयार किया गया है। यह किसी सच्ची घटना का वीडियो नहीं है, जैसा कि सोशल मीडिया यूजर्स इसे शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं।

  • By: Abhishek Parashar
  • Published: Apr 28, 2023 at 03:41 PM
  • Updated: Aug 17, 2023 at 04:02 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया यूजर्स एक वीडियो को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि यह कनाडा के समुद्री इलाके में जहाज पर हुए शार्क मछली के हमले का वीडियो है। वीडियो में शार्कनुमा मछली के हमले से जहाज को नष्ट होते हुए देखा जा सकता है। कई अन्य यूजर्स इस वीडियो को जहाज पर शार्क के हमले का बताकर भी शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल हो रहा वीडियो सीजीआई यानी कंप्यूटर जेनरेटेड इमैजरी है। स्पष्ट शब्दों में कहा जाए तो यह क्रिएटेड वीडियो है और इस तरह के वीडियो का इस्तेमाल फिल्मों में काफी आम है।

क्या है वायरल?

सोशल मीडिया यूजर ‘Syed Tanveer Raza Zaidi’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए इसे कनाडा में जहाज पर हुए फिश अटैक का बताया है।

कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है।

https://twitter.com/nodmplz0/status/1651781219317846016
https://twitter.com/sajidkh73020240/status/1651043399905030146

पड़ताल

ट्विटर यूजर ‘UdthaBollywood’ ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए इसे अटलांटिक महासागर में जहाज पर हुए शार्क के हमले का बताया है।

https://twitter.com/BanCheneProduct/status/1650763244062244864

इस ट्वीट पर कुछ यूजर्स ने टिप्पणी करते हुए इसे जेनेरेटेड यानी बनाया गया वीडियो बताया है। इसी टिप्पणी में एक इंस्टाग्राम यूजर ‘aleksey__n’ की प्रोफाइल का लिंक मिला, जिसने अपने परिचय में स्वयं को डिजिटल क्रिएटर बताया है।

इंस्टाग्राम यूजर की प्रोफाइल, जिसमें उन्होंने अपना परिचय डिजिटल क्रिएटर के तौर पर दिया है।

उनकी प्रोफाइल पर हमें वायरल वीडियो का लंबा वर्जन मिला, जिसे उन्होंने नौ मार्च को अपलोड किया है। दी गई जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो एनिमेशन की मदद से तैयार किया गया है।

क्रिएटर के यू-ट्यूब चैनल पर भी इस वीडियो को देखा जा सकता है। हमें उनकी ट्विटर प्रोफाइल पर भी यह वीडियो मिला, जिसे उन्होंने डिजिटल आर्ट, एनिमेशन और सीजीआई (कंप्यूटर जेनेरेटेड इमैजरी) जैसे हैशटैग के साथ शेयर किया है।

सीजीआई यानी कंप्यूटर जेनेरेटेड इमैजरी वीएफएक्स (विजुअल इफेक्ट्स) की उप-श्रेणी है, जिसमें सीन्स, इफेक्ट्स और तस्वीरों को कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की मदद से तैयार किया जाता है।

वायरल वीडियो को लेकर हमने एक टीवी चैनल में काम करने वाले सीनियर वीडियो एडिटर आशीष जैन से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया, “यह वीडियो विजुअल इफेक्ट की मदद से तैयार किया गया है।”

स्पष्ट है कि वायरल वीडियो समुद्री जहाज पर किसी शार्क अटैक का नहीं, बल्कि एनिमेटेड वीडियो है, जिसे सॉफ्टवेयर की मदद से तैयार किया गया है।

वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर को फेसबुक पर करीब चार सौ लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: समुद्री जहाज पर शार्क के हमले के दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो एनिमेटेड है, जिसे विजुअल इफेक्ट्स के साथ तैयार किया गया है। यह किसी सच्ची घटना का वीडियो नहीं है, जैसा कि सोशल मीडिया यूजर्स इसे शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं।

  • Claim Review : कनाडा में समुंद्र में जहाज पर शार्क का हमला।
  • Claimed By : FB User-Syed Tanveer Raza Zaidi
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later