X
X

Fact Check : तेलंगाना की फैक्ट्री में घूमते तेंदुए के पुराने वीडियो को गाजियाबाद का बताकर किया जा रहा शेयर 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि तेंदुए के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। यह वीडियो दिसंबर 2022 का है और तेलंगाना के हेटेरो फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड का है, जिसे अब गाजियाबाद का बताते हुए शेयर किया जा रहा है। 

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Jun 19, 2023 at 03:55 PM
  • Updated: Jun 19, 2023 at 04:18 PM

विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। फैक्ट्री में घूमते एक तेंदुआ का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि गाजियाबाद के लाल कुआं स्थित एक फैक्ट्री में तेंदुआ घुस आया, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। यह वीडियो दिसंबर 2022 का है और तेलंगाना के हेटेरो फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड का है, जिसे अब गाजियाबाद का बताते हुए शेयर किया जा रहा है। 

क्या हो रहा है वायरल ?

ट्विटर यूजर खबरी मीडिया ने 16 जून 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, गाजियाबाद के लाल कुआं स्थित एक फैक्ट्री में एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए को देखते ही फैक्ट्री में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

https://twitter.com/Akashkchoudhary/status/1669416768362905602

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई की-फेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट द न्यूज मिनट की वेबसाइट पर 17 दिसंबर 2022 को प्रकाशित मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, 16 दिसंबर 2022 को संगारेड्डी जिले के गड्डा पोथारम औद्योगिक क्षेत्र में स्थित हेटेरो फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की कंपनी में एक तेंदुआ घुस आया। 

तेलंगाना टुडे सहित अन्य न्यूज रिपोर्ट्स को यहां पर देखा जा सकता है। 

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें कनक न्यूज़ नामक एक यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो 18 दिसंबर 2022 को अपलोड हुआ मिला। मौजूद जानकारी के अनुसार, “तेंदुआ  पांच से छह साल का था, जिसे हैदराबाद नेहरू जूलॉजिकल पार्क की दस सदस्यों की टीम ने चार घंटे के बाद पकड़ लिया था।”

पड़ताल के दौरान हमें दावे से जुड़ा एक ट्वीट इंडियन एक्सप्रेस के बलजीत सिंह के ट्विटर अकाउंट पर मिला। बलजीत सिंह ने 17 दिसंबर 2022 को तेंदुए के पकड़े जाने के वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, कल रात  एक तेंदुआ भटककर तेलंगाना के संगारेड्डी में गड्डा पोथाराम औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक दवा कंपनी में आ गया था। वन विभाग के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया है। तेंदुए को हैदराबाद के नेहरू प्राणी उद्यान में ले जाया जा रहा है। 

अधिक जानकारी के लिए हमने गाजियाबाद दैनिक जागरण के रिपोर्टर मदन पांचाल से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, “यहां पर ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। यह वीडियो काफी पुराना है, इसे लेकर मैंने  कुछ दिन पहले वन-विभाग से बातचीत की थी। उन्होंने भी इसे गलत बताया है।”

पड़ताल के अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 280 लोग फॉलो करते हैं। यूजर जनवरी 2022 से ट्विटर पर सक्रिय है। 

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि तेंदुए के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। यह वीडियो दिसंबर 2022 का है और तेलंगाना के हेटेरो फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड का है, जिसे अब गाजियाबाद का बताते हुए शेयर किया जा रहा है। 

  • Claim Review : गाजियाबाद के लाल कुआं स्थित एक फैक्ट्री में एक तेंदुआ घुसा।
  • Claimed By : ट्विटर यूजर खबरी मीडिया
  • Fact Check : भ्रामक
भ्रामक
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later